नई दिल्ली। डेटा सस्ता होने के बाद से इसकी खपत तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि अब लोगों को 1.5GB वाले प्लान कम पड़ने लगे हैं। इसलिए लोग ज्यादा डेटा वाले प्लान लेना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी न होने के चलते लोग सही प्लान नहीं चुन पाते हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (airtel) और वोडाफोन (Vodafone) ज्यादा डेटा वाले प्लान देते हैं। आइये जानते हैं कि इन कंपनियों के 3GB डेटा वाले प्लान कौन से हैं और उनकी क्या कीमत है। इसके अलावा इन प्लान के साथ क्या फीचर्स उपलब्ध हैं।

क्या क्या है कॉमन
सभी टेलिकॉम कंपनियाें के 3GB डेटा प्लान में कई चीजे कॉमन हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनेफिट मिल रहा है।
रिलायंस जियो का (reliance jio) 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो का (reliance jio) का 28 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3GB डेटा देने वाला प्लान 299 रुपये मे आता है। रिलायंस जियो का (reliance jio) का यह प्लान अन्य कंपनियों की तुलना में सस्ता है। रिलायंस जियो का (reliance jio) के 299 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट दिया जाता है। ग्राहकों को हर दिन 3GB हाई स्पीड 4G डेटा मिलता है। डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद ब्राउजिंग स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ हर दिन फ्री 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें : Jio सहित अन्य कंपनियों ने बदले प्लान, जानें क्या मिला फायदा
एयरटेल (Airtel) का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल (Airtel) 3GB डेटा का प्लान 349 रुपये देता है। एयरटेल (Airtel) के इस प्लान में वैलिडिटी 28 दिन की मिलती है। एयरटेल (Airtel) के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनेफिट्स भी मिलता है। इस प्लान में हाई स्पीड डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद रेगुलर रेट्स के हिसाब से खर्च किए डेटा का भुगतान करना होता है। इस प्लान में ग्राहक हर दिन 100 SMS भेज सकता है।
वोडाफोन (Vodafone) का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन (Vodafone) के 349 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को हर दिन 3GB डेटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान के तहत वोडाफोन (Vodafone) ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स के साथ हर दिन 3GB 4G/3G डेटा मिलता है। इसके अलावा, ग्राहकों को हर दिन 100 SMS फ्री दिए जाते हैं। इसके अलावा, इस प्लान के साथ कंपनी अपने यूजर्स को Vodafone Play App का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।
यह भी पढ़ें : reliance jio सहित जानें अन्य कंपनियों के सबसे अच्छे प्रीपेड रिचार्ज प्लान
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications