देश की निजी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने सभी ग्राहकों के लिए अभी हाल ही में नया प्रीपेड प्लान लांच किया है।
नई दिल्ली: देश की निजी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने सभी ग्राहकों के लिए अभी हाल ही में नया प्रीपेड प्लान लांच किया है। जिसमें कई ऑफर प्लान शामिल है उनमें से 180 दिनों वाला प्लान बेहद खास है। साथ ही कई नए प्रीपेड प्लान्स को बाजार में उतारा भी है। अब ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने नए 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को पेश किया है। इस प्लान में वैलिडिटी एक्सटेंशन का फायदा ग्राहकों को मिलेगा।

बीएसएनएल के नए 599 रुपये वाले प्लान की बात विस्तार से करें तो ये एक वैलिडिटी एक्सटेंशन प्लान है। BSNL के किसी भी प्रीपेड प्लान को ग्राहक इस प्लान के जरिए अपने मौजूदा प्लान की वैलिडिटी 180 दिनों तक आगे बढ़ा सकते हैं। यानी ग्राहक इस प्लान की मदद से बीएसएनएल के ग्राहक अपने मौजूदा प्लान की वैलिडिटी इसके जरिए 6 महीने तक आगे बढ़ा सकते हैं।
फिलहाल आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में
बता दें कि इस अवधि के दौरान ग्राहकों को फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स मिलेंगे। हालांकि ये कॉल्स दिल्ली और मुंबई सर्किल में नहीं किए जा सकेंगे। क्योंकि यहां बीएसएनएल अपनी सेवाएं नहीं देता है। अगर आप बीएसएनएल का कोई भी प्लान यूज कर रहे हैं और अपने प्लान की वैलिडिटी को अपडेट करना चाहते हैं तो 599 रुपये वाले नए प्लान से रिचार्ज करें और 180 दिनों तक वैलिडिटी को बढ़ा लें। ये प्लान फिलहाल आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए उपलब्ध कराया गया है।
इस बात को याद दिला दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने अपने एनुअल ब्रॉडबैंड प्लान्स में 25 प्रतिशत कैशबैक ऑफर को एक्टेंशन दिया है। पहले कैशबैक ऑफर की वैलिडिटी 31 दिसंबर तक तय की गई थी। यानी एनुअल ब्रॉडबैंड प्लान्स खरीदने पर ग्राहकों को 25 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। ये बीएसएनल क्रेडिट के तौर पर दिया जाएगा। इसका कैशबैक का फायदा ग्राहक भविष्य में किए जाने वाले रिचार्ज के दौरान कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने 349 रुपये वाले प्लान में भी वैलिडिटी को 54 दिनों से बढ़ाकर 64 दिन किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications