भारत संचार निगम लिमिटेड (bsnl) (बीएसएनएल) अपने लैंडलाइन ग्राहकों (landline customers) के लिए मुफ्त ब्रॉडबैंड सुविधा का ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (bsnl) (बीएसएनएल) अपने लैंडलाइन ग्राहकों (landline customers) के लिए मुफ्त ब्रॉडबैंड सुविधा का ऑफर लेकर आया है। जी हां आपको जानकर खुशी होगी कि बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए अब तक के सबसे शानदार ऑफर की घोषणा की है। इतना ही नहीं बीएसएनल के नए ब्रॉडबैंट ऑफर (new broadband offer) के जरिए लैंडलाइन ग्राहकों को अब ब्रॉडबैंड कनेक्शन (landline connection) के लिए इंस्टॉलेशन चार्ज (installation charge) नहीं चुकाना होगा। बता दें कि वित्त निदेशक विवेक बंजाल ने कहा है कि अब BSNL अपने लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराएगा। बीएसएनएल ने इस ऑफर की जानकारी शुक्रवार को दी।

टोलफ्री नंबर पर कॉल कर करें एक्टीवेट
जानकारी दें कि वित्त निदेशक विवेक बंजाल ने कहा कि BSNL के लैंडलाइन ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या लैंडलाइन नंबर से टोलफ्री नंबर (toll free number) 18003451504 पर कॉल करके मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवा को एक्टीवेट (broadband service activate) कर सकते हैं। वहीं इस बात से भी अवगत कराया कि ब्रॉडबैंड इस्टॉलेशन को भी किसी भी प्रकार के शुल्क से मुक्त रखा गया है। बंजाल के अनुसार, इस ऑफर के तहत लैंडलाइन ग्राहकों (landline customers) के हर रोज 5 जीपी इंटरनेट मुफ्त मिलेगी। इसकी स्पीड 10 एमबीपीएस होगी। बंजाल ने बताया कि पहले से ही ब्रॉडबैंड सेवा ले रहे ग्राहकों को 25 फीसदी कैशबैक और अमेजन प्राइम का एक साल के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं।
नई जिम्मेदारी मिलते ही ऑफर्स की घोषणा
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में गंभीर वित्तीय संकट के बीच दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने वित्त निदेशक को बदल दिया है। बीएसएनएल के वित्त निदेशक की जिम्मेदारी सुजाता रे से लेकर कंपनी के मौजूदा निदेशक (मोबाइल व फिक्स) विवेक बंजाल को सौंपी गई है।
बता दें कि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले से दो प्रमुख पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे बंजाल को वित्त निदेशक का भी प्रभार दिया गया है। दूरसंचार विभाग ने इसे 28 फरवरी से प्रभावी बनाया है। बंजाल अब बीएसएनएल में तीन प्रमुख पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अब कंपनी के फिक्स्ड लाइन, मोबाइल और वित्त विभाग को देखेंगे। सूत्रों ने बताया कि सरकार जिम्मेदारी तय करती है और इस तरह का कार्य रूटीन का हिस्सा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोई नया वित्त निदेशक नियुक्त किया जाएगा या बंजाल को ही पूर्णकालिक वित्त निदेशक बनाया जाएगा। बंजाल ने मार्च के पहले हफ्ते में वित्त निदेश का पदभार ग्रहण किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications