TRAI ने शुक्रवार को फरवरी माह की डेटा स्पीड रिपोर्ट जारी किया। जिसके तहत इस बात की जानकारी मिली की रिलायंस जियो फरवरी में औसत 20.9 मेगाबिट प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ सबसे तेज 4जी नेटवर्क रहा।
नई दिल्ली: TRAI ने शुक्रवार को फरवरी माह की डेटा स्पीड रिपोर्ट जारी किया। जिसके तहत इस बात की जानकारी मिली की रिलायंस जियो फरवरी में औसत 20.9 मेगाबिट प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ सबसे तेज 4जी नेटवर्क रहा। बता दें कि जनवरी की तुलना में भारती एयरटेल और वोडाफोन का प्रदर्शन 9.4 एमबीपीएस और 6.7 एमबीपीएस के साथ स्थिर रहा। फरवरी में आइडिया के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड रफ्तार सुधरकर 5.7 एमबीपीएस हो गई, जो जनवरी में 5.5 एमबीपीएस थी।

वोडाफोन की अपलोड स्पीड 6 एमबीपीएस
हालांकि, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के कारेाबार का विलय हो चुका है और ये एक इकाई वोडाफोन आइडिया के नाम से परिचालन करती है, ट्राई ने दोनों के नेटवर्क के प्रदर्शन के आंकड़े अलग-अलग प्रकाशित किए हैं। औसत अपलोड रफ्तार के मामले में वोडाफोन सबसे आगे रही। फरवरी में वोडाफोन की अपलोड स्पीड 6 एमबीपीएस रही। फरवरी में यह 5.4 एमबीपीएस रही थी।
वहीं आइडिया और एयरटेल की औसत 4जी अपलोड स्पीड मामूली घटकर क्रमश: 5.6 एमबीपीएस और 3.7 एमबीपीएस रही। वहीं जियो की औसत अपलोड स्पीड मामूली सुधार के साथ 4.5 एमबीपीएस रही। गौरतलब है कि जनवरी महीने में भी डाउनलोड स्पीड के मामले में जियो शीर्ष पर रही थी।
जियो की औसत स्पीड दिसंबर के मुकाबले फरवरी में बढ़ी
जबकि जनवरी में अपलोड स्पीड के मामले में आइडिया सबसे आगे थी। ट्राई के जनवरी महीने आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में जियो की डाउनलोड स्पीड 18.8 मेगाबाईट प्रति सेंकड (एमबीपीएस) रही। इससे पहले दिसंबर माह में जियो नेटवर्क की औसतन डाउनलोड स्पीड 18.7 एमबीपीएस थी। जिसका मतलब है कि जियो की औसत स्पीड दिसंबर के मुकाबले फरवरी में बढ़ी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications