नई दिल्ली। अनिल अंबानी (anil ambani) के लिए अगले 48 घंटे काफी भारी हैं। पहले से ही कर्ज में डूबी कंपनी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार एरिक्शन को मंगलवार (19 मार्च 2019) तक 453 करोड़ रुपये चुकाना है। ऐसा न कर पाने पर अनिल अंबानी को 3 माह के लिए जेल भी जाना पड़ सकता है। एक तरफ अनिल अंबानी इस समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीएसएनएल (bsnl) ने साफ कर दिया है कि वह आरकॉम (RCom) के खिलाफ कोर्ट जाएगी और 700 करोड़ रुपये वसूलेगी। इससे पहले बीएसएनएल (BSNL) भुगतान में चूक के लिए आरकॉम (RCom) की तरफ से जमा की गई करीब 100 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को पहले ही भुना चुकी है। इन कारणों से अनिल अंबानी के पास एरिक्शन को पैसे देने के लिए विकल्प कम होते जा रहे हैं।

RCom को 19 मार्च तक चुकाना है एरिक्सन का बकाया
RCom को एरिक्सन को 453 करोड़ रुपये का भुगतान करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने RCom को भुगतान करने के लिए 19 मार्च तक का समय दिया है। यदि कंपनी ऐसा करने में विफल रहती है, तो अनिल अंबानी (anil ambani) को तीन महीने की जेल हो सकती है। RCom पहले ही एरिक्सन को 118 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है।
260 रुपये भी फंसा हुआ है
आरकॉम (RCom) ने एनसीएलएटी (NCLAT) से कहा थी कि एसबीआई (SBI) के नेतृत्व वाले 37 ऋणदाताओं को 260 करोड़ रुपये सीधे एरिक्सन को जारी करने के निर्देश दिए जाएं, हालांकि, ऋणदाताओं ने इस याचिका का विरोध किया है। इसके चलते यह पैसा दिया जाएगा कि नहीं यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।
और पढ़ें : Mutual Fund : 16 दिन में दिया इस स्कीम ने 3200 % का रिटर्न
बीएसएनए की तैयारी
उधर, सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) से अपना बकाया वसूलने के लिए इस सप्ताह नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का दरवाजा खटखटाएगी। यह बकाया 700 करोड़ रुपये का है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने यहां दी है। इससे पहले, कर्ज तले दबी आरकॉम (RCom) ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के समक्ष अपनी अर्जी में कहा था कि वह खुद से दिवाला प्रक्रिया में जाना चाहती है। जिससे वह अपनी संपत्तियों को समयबद्ध तरीके बेच सके।
यह भी पढ़ें : Home Loan : ऐसे पटाएं 25 साल का कर्ज 10 साल में
बीएसएनए (BSNL) पहले ही ले चुका था फैसला
सूत्रों के अनुसार बीएसएनएल (BSNL) भुगतान में चूक के लिए आरकॉम (RCom) द्वारा जमा की गई करीब 100 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को पहले ही भुना चुकी है। वहीं करीब 700 करोड़ रुपये के बकाए की वसूली के लिए आरकॉम (RCom) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्णय कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने 4 जनवरी को ही ले लिया था। बीएसएनएल (BSNL) ने इस मामले के लिए सिंह एंड कोहली लॉ फर्म को इस काम के लिए हायर किया है। वहीं बीसएएनएल का कहना है कि इस मामले में देरी का कारण सभी सर्कल कार्यालयों से आरकॉम के बकाया का विवरण इकठ्ठा किया जा रहा था।
और पढ़ें : Modi सरकार China में तैनात करेगी कस्टम इंटेलीजेंस अफसर
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications