नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 4G फीचर फोन बाजार में पूरी दुनिया में अपना जलबा दिखाया है। वर्ष 2018 में जियो फोन (Jio Phone) की ग्लोबल मार्केट में हिस्सेदारी 15 फीसदी जबकि भारतीय बाजार में यह एक तिहाई हिस्सेदारी से ज्यादा रही। यह जानकारी एक रिसर्च रिपोर्ट में सामने आई है।

Jio के बाद दूसरे नंबर पर सैमसंग
रिसर्च कंपनी काउंटर प्वाइंट रिसर्च (Counterpoint Research) के अनुसार, फीचर फोन सेगमेंट (Feature Phone Segment) में पिछले साल 38 फीसदी हिस्सेदारी के साथ जियो (Jio) मोबाइल हैंड सेट मार्केट में सबसे आगे है। जियो (jio) के बाद सैमसंग (Samsung) ने सबसे ज्यादा 13 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल की। इसके अलावा, इस सेगमेंट में iTel की 8 फीसदी, नोकिया (Nokia) 7 फीसदी और लावा की 7 फीसदी हिस्सेदारी रही। ग्लोबल मार्केट में जियो फोन (jio phone) की 15 फीसदी हिस्सेदारी रही, जबकि iTel की 14 फीसदी और HMD Nokia की 13 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रही।
यह भी पढ़ें : reliance jio सहित जानें अन्य कंपनियों के सबसे अच्छे प्रीपेड रिचार्ज प्लान
तेजी से बढ़ रहा फीचर फोन का मार्केट
2018 में विश्व में फीचर फोन का मार्केट करीब 4.8 करोड़ यूनिट के साथ 7 फीसदी की तेजी से बढ़ा। इसमें रिकॉर्ड ग्रोथ एशिया पेसिफिक, मिडल ईस्ट और अफ्रीका क्षेत्र में दर्ज की गई। रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक भारत का फीचर फोन मार्केट भी 1.87 करोड़ यूनिट के साथ पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी बढ़ा है। जियो (jio) ने साल 2018 में 13 फीसदी ग्रोथ के साथ भारतीय बाजार में सबसे आगे रहा।
1 करोड़ 2G यूजर्स को 4G में लाई जियो (jio)
रिसर्च रिपोर्ट में कहा था कि जियो (jio) ने मार्केट के अवसरों को तेजी से पहचाना है और करीब 1 करोड़ 2G फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपने 4G स्मार्ट फीचर फोन की मदद से 4G नेटवर्क में लाने में सफल रहा।
यह भी पढ़ें : Jio सहित अन्य कंपनियों ने बदले प्लान, जानें क्या मिला फायदा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications