नई दिल्ली। गोल्ड (gold) के रेट में आजकल काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। जहां पिछले हफ्ते इसके दाम में करीब 600 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई थी, वहीं इस हफ्ते भी 200 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। 16 मार्च को गोल्ड 33,420 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर बंद हुआ। हालांकि बीते हफ्ते चांदी (silver) के दाम में करीब 400 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 16 मार्च को चांदी (silver) 41500 रुपये प्रति किलो के रेट पर बंद हुई। जानकारों का कहना है कि अभी कुछ दिन गोल्ड (gold) के दाम में ऐसा ही चलेगा लेकिन बाद में इनमें तेजी आ सकती है।

जानें गोल्ड (gold) के रेट में बदलाव
बीते हफ्ते गोल्ड (gold) के रेट में काफी उतार चढ़ाव रहा। इस दौरान जहां गोल्ड (gold) का दाम सबसे कम 15 मार्च को 33360 रुपये प्रति दस ग्राम रहा तो सबसे ज्यादा गोल्ड (gold) का रेट 11 मार्च को 33610 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।
ये हैं गोल्ड (gold) के पूरे हफ्ते के दाम
-16 मार्च को 33,420 रुपये प्रति दस ग्राम।
-15 मार्च को 33,360 रुपये प्रति दस ग्राम।
-14 मार्च को 33,610 रुपये प्रति दस ग्राम।
-13 मार्च को 33,660 रुपये प्रति दस ग्राम।
-12 मार्च को 33,460 रुपये प्रति दस ग्राम।
-11 मार्च को 33,610 रुपये प्रति दस ग्राम।
20 फरवरी के बाद 1865 रुपये सस्ता
पिछले महीने सोने में शानदार तेजी देखने को मिली थी। 20 फरवरी को एमसीएक्स पर जहां सोना 34031 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने ने 34975 का हाई टच किया। हालांकि 20 फरवरी के बाद से सोने में बड़ी गिरावट आ चुकी है। 20 फरवरी से अब तक दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना करीब 1865 रुपये सस्ता हो गया है।
यह भी पढ़ें : डूब सकता है Bank में भी जमा पैसा, जान लें बचने का नियम
चांदी (silver) में नहीं आया बड़ा मूवमेंट
बीते हफ्ते चांदी (silver) के दाम में कोई बड़ा मूवमेंट नहीं आया। चांदी (silver) सोमवार को 41100 रुपये प्रति किलो ग्राम के स्तर पर खुली थी। इसके अगले ही दिन इसका रेट बढ़कर 41500 रुपये प्रति किलो हो गया, जो पूरे हफ्ते बना रहा।
चांदी (silver) के हफ्ते के दौरान रेट
-16 मार्च को 41500 रुपये प्रति किलो।
-15 मार्च को 41500.00 रुपये प्रति किलो।
-14 मार्च को 41500.00 रुपये प्रति किलो।
-13 मार्च को 41500.00 रुपये प्रति किलो।
-12 मार्च को 41500.00 रुपये प्रति किलो।
-11 मार्च को 41100.00 रुपये प्रति किलो।
यह भी पढ़ें : जानें SBI हर सेवा की कितनी वसूलता है फीस
कैरेट के अनुसार सोने (Gold) की शुद्धता
-24 कैरेट मतलब 100% शुद्ध सोना (99.9%)
-22 कैरेट मतलब 91.7% सोना
-18 कैरेट मतलब 75.0% सोना
-14 कैरेट मतलब 58.3% सोना
-12 कैरेट मतलब 50.0% सोना
-10 कैरेट मतलब 41.7% सोना
यह भी पढ़ें : पहली कमाई से करें Car खरीदने की प्लानिंग, 2 लाख रुपये पड़ेगी सस्ती
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications