सोमवार को आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट आ गई। सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की कम मांग के कारण सोना और चांदी सस्ते हो गए।
नई दिल्ली: सोमवार को आज सोने (gold)और चांदी के भाव (silver rate) में गिरावट आ गई। सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की कम मांग के कारण सोना और चांदी सस्ते हो गए। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 280 रुपए गिरकर 32830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ चांदी का भाव 345 रुपए की गिरावट के साथ 38725 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग नहीं आई।

शेयर बाजार में आज तेजी
ट्रेडर्स के मुताबिक वैश्विक बाजार से कमजोर संकेतों के कारण सोने के भाव (gold price) में गिरावट आई। इसके अलावा शेयर बाजार (share bazar) में तेजी और डॉलर (dollar) के स्थिर रहने का असर भी सोने के भाव पर पड़ा। इस हफ्ते फेडरल रिजर्व की बैठक भी है। इस कारण ज्वेलर्स कम खरीदारी कर रहे हैं।
ग्लोबल स्तर पर सोने का भाव
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का रेट 1299.3 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी का भाव 15.34 डॉलर प्रति औंस रहा। दोनों के भाव में गिरावट रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 280-280 रुपए गिरकर 32,830 रुपए और 32,660 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सिक्कों में प्रति सैंकड़ा 1 हजार रुपए की गिरावट
वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 345 रुपए की गिरावट के साथ 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 477 रुपए गिरकर 37,865 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के सिक्कों में प्रति सैंकड़ा 1 हजार रुपए की गिरावट आई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 79,000 रुपए और 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा।
More From GoodReturns

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications