नई दिल्ली। होली (holi) के दौरान 21 मार्च से लेकर 24 मार्च तक बैंक (bank) बंद रहेंगे। लेकिन होली (holi) में बैंकों की इस छुट्टी (Bank holiday) के पहले ही ज्यादातर एटीएम (ATM) खाली होने लगे हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि होली (holi) पर पैसों की दिक्कत न हो तो कल यानी 20 मार्च को ही पैसे निकाल लें। हालांकि होली और इसके बाद की छुट्टियां पूरे देश में एक समान नहीं हैं, लेकिन यह छुट्टियां देश के ज्यादातर हिस्से में पड़ेंगी।

जानें कहां किस दिन बंद रहेगा बैंक (Bank holiday)
आइये जानते हैं होली पर किस दिन किस राज्य में बैंक हॉलिडे (Bank holiday)पड़ेगा।
-20 मार्च (बुधवार) को होली के कारण देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंकों की छुट्टी (Bank holiday) रहेगी।
- 21 मार्च गुरुवार के दिन अधिकतर राज्यों में बैंकों (bank) की छुट्टी रहेगी। इसी दिन होली का रंग खेला जाएगा।
-22 मार्च शुक्रवार को बिहार डे है। इस कारण बिहार में इस दिन बैंकों की छुट्टी (Bank holiday) रहेगी।
-23 मार्च को चौथा शनिवार इस कारण बैंक बंद (Bank holiday) रहेंगे।
-24 मार्च को रविवार के चलते बैंक बंद (Bank holiday) रहेंगे।
-इस प्रकार देश के ज्यादातर हिस्से में 21 से 24 मार्च तक बैंक बंद (Bank holiday) रहेंगे।
बैंक छुट्टी (Bank holiday) ऑनलाइन बैंकिंग का फायदा लें
होली पर और उसके बाद पड़ने वाली छुट्टी (Bank holiday) के दौरान अगर बैंकिंग की जरूरत पड़े तो ऑनलाइन बैंकिंग का लाभ लिया जा सकता है। ऑनलाइन बैंकिंग से कैश लेने के अलावा बाकी सारे बैंकिंग के काम पूरे किए जा सकते हैं। वहीं आजकल पेटीएम जैसी कंपनियों ने भी काफी सुविधा दे दी है। इसका भी होली और उसके बाद की बैंक (bank) की छुट्टियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : डूब सकता है Bank में भी जमा पैसा, जान लें बचने का नियम


Click it and Unblock the Notifications