जेट एयरवेज के पायलट ने चेतावनी दी है कि 31 मार्च तक एयरलाइन के रेजोल्यूशन प्लान और उनकी सैलरी के भुगतान को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई तो वे 1 अप्रैल से विमान नहीं उड़ाएंगे।
नई दिल्ली: जेट एयरवेज के पायलट ने चेतावनी दी है कि 31 मार्च तक एयरलाइन के रेजोल्यूशन प्लान और उनकी सैलरी के भुगतान को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई तो वे 1 अप्रैल से विमान नहीं उड़ाएंगे। जेट के पायलट्स की बॉडी नेशनल एविएटर्स गिल्ड की सालाना बैठक में यह फैसला लिया गया। बता दें कि पायलट्स और अन्य स्टाफ की तीन महीने की सैलरी बकाया है। एयरलाइन प्रबंधन से कोई आश्वासन नहीं मिलने पर गिल्ड ने पिछले हफ्ते श्रम मंत्री संतोष गंगवार को चिट्ठी लिखकर दखल की मांग की थी।

एतिहाद का जेट में करीब 24% हिस्सा
वहीं दूसरी ओर जेट एयरवेज की पार्टनर एतिहाद ने अपना पूरा हिस्सा, विदेशी कर्ज से जुड़ी जिम्मेदारी और जेट प्रिविलेज में 49% हिस्सा SBI के हवाले करने की पेशकश की। एतिहाद ने मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से कहा कि वह इस एयरलाइन में उसका स्टेक खरीद ले। अबू धाबी की एयरलाइन एतिहाद का जेट में करीब 24% हिस्सा है। एतिहाद जेट की वित्तीय परेशानियां दूर करने से जुड़ी बातचीत में शामिल होने से कतराती रही है। उसने सोमवार को एक मीटिंग में अपने निर्णय की जानकारी एसबीआई को दी थी।
एतिहाद ने 49 प्रतिशत हिस्सा भी एसबीआई को ऑफर
मामले से वाकिफ लोगों ने बताया कि एतिहाद ने जेट से पूरी तरह एग्जिट करने का ऑफर दिया है। उन्होंने बताया कि जेट चाहती है कि एसबीआई उसका स्टेक खरीद ले और जेट के एचएसबीसी से लिए गए कर्ज पर गारंटी के रूप में जो जिम्मेदारी उस पर (एतिहाद) बनती है, वह भी एसबीआई अपने कंधों पर ले ले। एतिहाद ने जेट प्रिविलेज में अपना 49 प्रतिशत हिस्सा भी एसबीआई को ऑफर किया है।
एतिहाद के सीईओ टोनी डगलस ने एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार से चर्चा की
हालांकि सूत्रों का कहना हैं कि 'एतिहाद जेट एयरवेज से पूरी तरह निकलना चाहती है। अब निर्णय एसबीआई को करना है।' माना जा रहा है कि एतिहाद के सीईओ टोनी डगलस ने सोमवार को इस पर एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार से चर्चा की थी। संपर्क किए जाने पर एतिहाद ने पुराना बयान दोहराया और कहा कि वह जेट एयरवेज के साथ मिलकर काम कर रही है। उसने एक बयान में कहा, 'माइनॉरिटी शेयरहोल्डर के रूप में एतिहाद कर्ज देने वाले भारतीय संस्थानों, कंपनी और अहम शेयरहोल्डर्स के साथ काम कर रही है ताकि जेट एयरवेज की परेशानी दूर की जा सके।' एसबीआई की अगुवाई वाला बैंकों का समूह ताजा घटनाक्रम और एयरलाइन के लिए आगे का प्लान तय करने पर मुंबई में मीटिंग कर रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications