बुधवार को जहां एक तरफ पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम के मुख्य आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi)की गिरफ्तारी की खबर आयी, वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में पीएनी के शेयर में तेजी देखने को मिली।
नई दिल्ली: बुधवार को जहां एक तरफ पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम के मुख्य आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi)की गिरफ्तारी की खबर आयी, वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में पीएनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। जी हां बुधवार को 14 हजार करोड़ रुपए घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की गिरफ्तारी के के मामले में भारत सरकार को बड़ी सफलता मिली है।

3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा पीएनबी का शेयर
नीरव मोदी की गिरफ्तारी की खबर आते ही पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयर में खरीददारी तेज हो गई। फिलहाल पीएनबी का शेयर लगभग 3 फीसदी की मजबूती के साथ 93.50 के ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे पहले दिन भर के कारोबार के दौरान शेयर फ्लैट बना हुआ था।
5 दिन में 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा PNB का शेयर
PNB के शेयरों में 5 दिनों में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. 14 मार्च को एनएसई पर PNB शेयर का भाव 85.10 रुपये प्रति शेयर था जो बुधवार को 10.22 फीसदी उछलकर 93.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया
बुधवार को होली के पहले शेयर बाजार में हल्की बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स दायरे में बंद हुए। आज शेयर बाजार में मिलाजुला रख रहा। जहां सेंसेक्स 23.28 अंक बढ़कर 38386.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 11.35 की गिरावट के साथ 11521.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी पर ऑटो, मीडिया और मेटल शेयरों में गिरावट रही है। आईटी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में खरीददारी रही।
बैंक निफ्टी आज 64 अंकों की तेजी के साथ 29832 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट है। जबकि इंफोसिस, एलएंडटी और यस बैंक में 2.3 फीसदी तक तेजी है। वहीं, एनटीपीसी, मारुति और ओएनजीसी में सबसे ज्यादा 3.7 फीसदी तक गिरावट है। रुपया आज 8 पैसे की कमजोरी के साथ 69.05 के स्तर पर खुला।
मंगलवार को Stock Market में थी तेजी
बैंक शेयरों में शानदार तेजी के चलते मंगलवार को शेयर बाजार अच्छी बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 268 अंक बढ़कर 38363 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 70 अंक बढ़कर 11532 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 172 अंक बढ़कर 29768 के स्तर पर बंद हुआ। इंडेक्स के 12 में से 10 शेयरों में तेजी रही। मेटल और आटो को छोड़कर निफ्टी पर सभी 10 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। आरआईएल, टीसीएस, एचसीएल टेक और इंफोसिस टॉप गेनर्स, वहीं मारुति, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स रहे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications