वित्तीय संकट से जूझ रही विमान कंपनी Jet एयरवेज को बचाने लिए देश का सबसे बड़ा बैंक SBI आगे आया है।
नई दिल्ली: वित्तीय संकट से जूझ रही विमान कंपनी Jet एयरवेज को बचाने लिए देश का सबसे बड़ा बैंक SBI आगे आया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बुधवार को कहा कि जेट एयरवेज के कर्जदाता जेट एयरवेज को बचाने के लिये हर संभव कोशिश करेंगे। वहीं कुमार ने विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जेट एयरवेज को परिचालन में बनाये रखने के लिये हर संभव प्रयास किये जाएंगे।

मैनेजमेंट में बदलाव करने की योजना
इतना ही नहीं मामले से परिचित एक शख्स ने बताया कि बैंक मैनेजमेंट में बदलाव के जरिये जेट एयरवेज को दोबारा सफल बनाने की योजना पर काम करने का प्रयास कर रहा है। जेट एयरवेज में नई कंपनी या इकाई को लाने के बारे में कुमार ने कहा कि ऐसी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जेट एयरवेज को ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) के अंतर्गत ले जाना अंतिम विकल्प है।
एतिहाद के पास जेट एयरवेज में 24 फीसदी
इस बात की जानकारी दें कि एसबीआई के चेयरमैन ने कहा कि एतिहाद के साथ बातचीत जारी है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने पूरी तरह से निर्णय कर लिया है कि वे बाहर होंगे। लेकिन कुछ शर्तें हैं जिसे वह चाहते हैं कि पूरी हों और यह कुछ और नहीं बल्कि यह है कि एयरलाइन का प्रबंधन पेशेवर तरीके से और बिना हस्तक्षेप के हो। एतिहाद के पास जेट एयरवेज में 24 फीसदी हिस्सेदारी है।
हालांकि पायलटों ने 1 अप्रैल से उड़ान बंद करने की दी है धमकी एक दिन पहले जेट एयरवेज के पायलटों के संगठन ने चेतावनी दिया था कि अगर उनके वेतन का भुगतान 31 मार्च तक नहीं होता है तो उड़ान रोक दी जाएगी।
दोगुने हुए टिकटों के दाम
अचानक रद्द ही उड़ानों के कारण जहाजों में यात्रियों के लिए जगह कम पड़ने लगे, इस कारण हवाई किराया रातोंरात बढ़ गया। मुंबई-दिल्ली, मुंबई-बेंगलुरु, मुंबई-कोलकाता और मुंबई-चेन्नै जैसे रूटों के लिए उड़ान से कुछ घंटे पहले के टिकटों के दाम पिछले वर्ष इसी वक्त के मुकाबले दोगुने हो गए। मुंबई-चेन्नै टिकट के लिए सभी कंपनियों का किराया पिछले वर्ष के 5,369 रुपये के मुकाबले बढ़कर 26,073 रुपये हो गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications