अगर आप वोडाफोन (vodafone) यूजर हैं तो आप भी एमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) की सारी विडियो आधे दाम में में देख सकते हैं।
नई दिल्ली: अगर आप वोडाफोन (vodafone) यूजर हैं तो आप भी एमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) की सारी विडियो आधे दाम में में देख सकते हैं। जी हां Vodafone अपने प्रीपेड यूजर्स को मुफ्त में अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। वोडाफोन ने हाल ही में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए "Youth Offer on Amazon Prime" पेश किया है। Vodafone के इस खास ऑफर के तहत प्रीपेड कस्टमर्स को अमेज़न प्राइम के एक साल के सब्सक्रिप्शन पर 50 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन Vodafone के इस ऑफर का फायदा केवल 18 से 24 साल के के लोग ही उठा पाएंगे। वोडाफोन पहले ही अपने चुनिंदा कस्टमर्स को वोडाफोन रेड (Vodafone RED) पोस्टपेड प्लान के साथ Amazon Prime की फ्री मेंबरशिप दे रही थी।

ऑफर 30 जून तक ही मान्य
वहीं इस बात की भी जानकारी दें कि वोडाफोन का यह ऑफर सिर्फ 30 जून 2019 तक ही मान्य है। और तो 30 जून के बाद यह ऑफर लागू नहीं होगा। इसके साथ ही इस प्लान का फायदा पोस्टपेड कस्टमर और 18 से कम और 24 साल से ज्यादा उम्र के लोग नहीं ले पाएंगे। एमेजॉन प्राइम के एक साल के प्लान की कीमत 999 रुपये है लेकिन वोडाफोन ऑफर के तहत इन प्रीपेड यूजर को ये सब्सक्रिप्शन सिर्फ 499 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा Amazon Prime मेंबरशिप के साथ यूज़र को बिना अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड फास्ट डिलीवरी, एक्सक्लूसिव डील्स, प्राइम वीडियो और प्राइम म्यूज़िक का एक्सेस मिलता है।
इस ऑफर में क्या है खास
अमेजन प्राइम मेंबरशिप एक ऐसी सर्विस है जहां आप वीडियो के अलावा अपने सामान को जल्द से जल्द मंगवा सकते हैं। एक दिन की डिलीवरी के लिए यूजर्स को 100 रुपये देने पड़ते हैं लेकिन इसमें ये मुफ्त है। वहीं इससे आप वीडियो, ऑडियो प्राइम रीडिंग का भी फायदा उठा सकते हैं।
कैसे मिलेगा ऑफर का फायदा
इसके लिए आपको माय वोडाफोन एप डाउनलोड करने की जरूरत है। इसके बाद बैनर पर दिख रहे विज्ञापन पर क्लिक करना होगा और ऑफर का फायदा उठाना होगा। बता दें कि वोडाफोन का यह ऑफर 30 जून तक वैध है।
अमेजन प्राइम का वार्षिक प्लान की कीमत 999 रुपये है लेकिन वोडाफोन ऑफर के तहत योग्य प्रीपेड यूज़र को सिर्फ 499 रुपये में प्लान मिल रहा है। 499 रुपये का भुगतान करने के बाद Amazon Prime मेंबरशिप को एक्टिवेट करने के लिए अपने अमेज़न अकाउंट को लॉग-इन करें।
आपको इस बात से पूरी तरह अवगत करा दें कि अगर आपके पास पहले से अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन है तो शायद आप इस ऑफर का फायदा नहीं ले पाएंगे। साथ ही आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि जो 18 से 24 साल के युवा ग्राहक किसी और का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं वो इस ऑफर का लाभ नहीं ले पाएंगे। उन्हें अपने नाम से नया सिम eKYC के साथ लेना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications