विदेश जाना हुआ वाकई आसान। सस्ती उड़ान सेवा देने वाली भारत की एयरलाइन इंडिगो ने दिल्ली से इस्तानबुल के लिए उड़ान शुरू की है।
नई दिल्ली: विदेश जाना हुआ वाकई आसान। सस्ती उड़ान सेवा देने वाली भारत की एयरलाइन इंडिगो ने दिल्ली से इस्तानबुल के लिए उड़ान शुरू की है। इसके साथ ही कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा भारतीय शहरों से विभिन्न वैश्विक गंतव्यों के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इंडिगो एयरलाइन अपने ए320नियो और ए321नियो विमानों की सेवाओं का विस्तार करना चाहती है। कंपनी चीन, वियतनाम, ब्रिटेन, म्यांमार और सउदी अरब के ज्यादा से ज्यादा शहरों के लिए भारतीय शहरों से विमान सेवाएं शुरू करना चाहती है।

अधिक से अधिक गंतव्यों को एक साथ जोड़ने का प्रयास
इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा कि हम दक्षिण पूर्वी एशिया में अधिक से अधिक गंतव्यों को अपने साथ जोड़ने के बारे में गंभीरता के साथ विचार कर रहे हैं। इसमें वियतनाम और म्यांमार में अधिक संभावनाएं हैं। हम पश्चिमी दिशा में सउदी अरब के लिए जल्द ही उड़ान सेवा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हम चीन में जाने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं, जितनी जल्दी हो सके हम चीन के शहरों के लिए अपनी उड़ान शुरू करना चाहेंगे। हम अभी भी उचित गंतव्यों को देख रहे हैं।
भारत प्रति सप्ताह पांच उड़ानें चीन के लिए चलाता
जानकारी दें कि बोल्टर ने कहा कि भारत प्रति सप्ताह पांच उड़ानें चीन के लिए चलाता है जबकि चीन हर सप्ताह भारत के लिए 42 उड़ाने संचालित करता है। इसमें संतुलन कायम करने में कुछ समय लग सकता है। मुझे पूरा यकीन है कि भारत- चीन के बीच यात्रा करने वाले काफी यात्री हैं और इस यातायात का अभी तक हम पूरा लाभ नहीं उठा पाए हैं।
उन्होंने कहा कि एयरलाइन की योजना अगले एक-दो सालों के दौरान अपने बेड़े में 125 ए321नियो विमानों को शामिल करने की है। वर्ष 2019 में हमें एयरबस से इनमें से 20- 25 विमान और प्राप्त हो जाएंगे। भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो का घरेलू विमान यात्रियों के कुल कारोबार में 40 प्रतिशत तक हिस्सा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications