नई दिल्ली। म्युचुअल फंड (mutual fund) की आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) फरवरी 2019 में घट गई है। इसमें करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है और यह 23.16 लाख करोड़ रुपये रह गई है। म्युचुअल फंड से पैसा मुख्यता इनकम फंड और लिक्विड फंड से निकला है। वहीं फरवरी माह में इक्विटी स्कीम में निवेशक की रुचि घटी है।

जनवरी में घटा था आकार
म्युचुअल फंड (mutual fund) की आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में फरवरी से पहले जनवरी 2019 में भी कमी दर्ज की गई थी। जहां जनवरी में निवेशकों ने 1077 करोड़ रुपये म्युचुअल फंड (mutual fund) से निकाला है, वहीं जनवरी में निवेशकों ने करीब 952 करोड़ रुपये निकाला था। यह जानकारी क्रिसिल (Crisil) की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में दी गई है।
शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का पड़ रहा असर
फरवरी में इक्विटी म्युचुअल फंड (mutual fund) स्कीम (equity funds) में करीब 4640 करोड़ रुपये आया है। लेकिन जैसे जैसे शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है वैसे वैसे इक्विटी स्कीम में निवेश भी घट बढ़ रहा है। जनवरी और फरवरी में क्रमश इक्विटी फंड स्कीम में 5,082 करोड़ रुपये और 4,442 करोड़ रुपये का निवेश आया है। लेकिन यह इस साल के बाकी महीनों के औसत निवेश से काफी कम है। इस साल बाकी महीनें में औसत 10 हजार रुपये महीने का निवेश आया है।
यह भी पढ़ें : Mutual Fund : 16 दिन में दिया इस स्कीम ने 3200 % का रिटर्न
क्रिसिल की रिपोर्ट
क्रिसिल के अनुसार इस साल के अंत में डेट फंड (debt fund) से निवेशकों का मोहभंग हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण डेट उपकरणों का डाउनग्रेड होना रहा है। इसी के चलते निवेशक ने म्युचुअल फंंड (mutual fund) की डेट स्कीम से पैसा निकाला है।
डेट फंड (debt fund)
लिक्विड फंड और गिल्ट फंड को हटा कर देखा जाए तो डेट फंड (debt fund) से औसतन 4214 करोड़ रुपये निकाला जा रहा है, जबकि नवंबर में इसमें से सबसे ज्यादा करीब 6518 करोड़ रुपये निकाला गया था। इस निकासी के बाद फरवरी में डेट फंड की आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 6.96 लाख करोड़ रुपये रही।
यह भी पढ़ें : Mutual Fund : ये हैं Bank FD से दोगुना रिटर्न वाली स्कीमें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications