नई दिल्ली। लगातार गिरावट का रुख कर रहा जेट एयरवेज का शेयर आज लगातार दूसरे दिन उड़ान भरता नजर आया। जेट एयरवेज लिमिटेड (Jet Airways Ltd) का शेयर मंगलवार को बीएसई में करीब 6.48 फीसदी बढ़ा और यह 16.50 रुपये बढ़कर 271 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में जेट एयरवेज लिमिटेड (Jet Airways Ltd) का शेयर करीब 6.61 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। आज इसका शेयर 16.80 रुपये बढ़कर 270.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जेट एयरवेज के शेयर का यह 2 महीने का ऊंचाई का स्तर है।

सोमवार को भी आई थी तेजी
बीते शुक्रवार यानी 22 मार्च को जेट एयरवेज का शेयर करीब 224 रुपये के रेट पर बंद हुआ था। वहीं सोमवार को शेयर करीब 15.5 फीसदी मजबूत हुआ और 254.50 रुपये के रेट पर बंद हुआ।
मार्केट कैप करीब 590 करोड़ का इजाफा
मंगलवार को शेयर का रेट करीब 276.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। इस रेट पर कंपनी का मार्केट कैप 3146 करोड़ रुपये हो गया था, जबकि 2 कारोबारी दिन के पहले यह करीब 2556 करोड़ रुपये था। इस तरह इसमें दो दिनों के अंदर ही 590 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि बाद में कंपनी का शेयर अपनी अधिकतम ऊंचाई से थोड़ा गिरकर कर बंद हुआ।
कभी महंगा होता था कंपनी का शेयर
अप्रैल 2005 में कंपनी के एक शेयर का भाव 1324 रुपये था। वहीं 651 रुपये का भाव पिछले 52 हफ्तों का हाई है, वहीं 163 रुपये का स्तर इसका लो है।
यह भी पढ़ें : Naresh Goyal : मां के जेबर बेच खड़ी की थी jet airways, आज खुद हवा हो गए
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications