जल्द ही दूध की कीमत बढ़ सकती है। जी हां बता दें कि दूध, आइसक्रीम या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स जल्द ही महंगे हो सकते हैं
नई दिल्ली: जल्द ही दूध की कीमत बढ़ सकती है। जी हां बता दें कि दूध, आइसक्रीम या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स जल्द ही महंगे हो सकते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उत्पादन में कमी के चलते दूध की कीमतें 1-2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं। दरअसल, CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, स्किम्ड मिल्क के उत्पादन में कमी और डिमांड बढ़ने की वजह से दूध के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि बढ़े हुए दाम अगली तिमाही से लागू होंगे। इस बात से भी अवगत करा दें कि दूध के दाम बढ़ने से अन्य डेरी प्रोडक्ट्स जैसे मक्खन, दही, घी और फ्लेवर्ड मिल्क आदि भी महंगे हो सकते हैं। हालांकि अमूल और मदर डेयरी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

दाम बढ़ने के पीछे ये है वजह
दूध, आइसक्रीम या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स जल्द ही महंगे हो सकते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उत्पादन में कमी के चलते दूध की कीमतें 1-2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जहां एक तरफ 2019-20 में दूध का उत्पादन 3 से 4 फीसदी घटने की उम्मीद है। वहीं दूध की खपत 6-7 फीसदी बढ़ने से भी दूध के दाम बढ़ेंगे।
2017 में 1 रुपये/लीटर बढ़े थे दूध के दाम
बता दें कि आखिरी बार दूध के दाम 2017 में बढ़े थे। जी हां 2017 में दूध के दाम 1 रुपये प्रति लीटर से बढ़े थे। CRISIL रिपोर्ट के मुताबिक, इस वजह से स्किम्ड मिल्क का स्टॉक जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। दूनिया भर में स्किम्ड मिल्क के दाम 20 फीसदी से बढ़े हैं। जबकि मार्च 2018 के अंत में स्किम्ड मिल्क का 3 लाख टन का स्टॉक था। लेकिन इस स्टॉक के अब 25 फीसदी से घटने की उम्मीद है। बिना मलाई के दूध को स्किम्ड मिल्क कहते हैं।
हालांकि पशुपालन में ज्यादा खर्च होने की वजह से अब लोग पशुपालन में निवेश नहीं करते हैं। इस वजह से भी दूध के उत्पादन में कमी आई है। इसके अलावा डेरी प्रोडक्टेस का सही से मार्केट वैल्यू तय ना होने के कारण भी इस व्यापार में अब कम मुनाफा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications