मोदी सरकार (modi government) नें पांच बैंकों में 21,428 करोड़ रुपए की पूंजी निवेश (money investment) किया है।
नई दिल्ली: मोदी सरकार (modi government) नें पांच बैंकों में 21,428 करोड़ रुपए की पूंजी निवेश (money investment) किया है। जी हां सार्वजनिक क्षेत्र के पांच बैंकों को सरकार की ओर से करोड़ों रुपये की पूंजी निवेश मिला है। इन बैंकों को बृहस्पतिवार को अपने शेयरधारकों (shareholder) से सरकार को शेयरों के तरजीही आवंटन के जरिये पूंजी प्राप्त करने के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई। बता दें कि इन बैंकों को यह पूंजी निवेश 31 मार्च, 2019 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष (financial year) के लिए मिला है। इस बात से अवगत करा दें कि बैंकों की लिस्ट में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) और यूनियन बैंक शामिल हैं।

शेयर बाजार में बैंकों ने इस बात की जानकारी दी
पीएनबी ने शेयर बाजारों (share bazar)को भेजी सूचना में कहा कि उसके शेयरधारकों की यहां हुई असाधारण आम बैठक में सरकार को तरजीही आधार पर 80,20,63,535 इक्विटी शेयर प्रीमियम (share premimum) के साथ 71.66 रुपए प्रति शेयर के मूल्य पर जारी और आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे बैंक को 5,908 करोड़ रुपए की पूंजी प्राप्त हुई है। पीएनबी के शेयर में 0.5 फीसदी की तेजी थी और ये 95.9 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में 5,042 करोड़ रुपये की पूंजी डालने का फैसला किया है। इस बात से अवगत करा दें कि विजया बैंक और देना बैंक के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) का विलय किए जाने से पहले सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को करीब 5,000 करोड़ रुपये की पूंजी दिए जाने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं बैंक के शेयर पर भी इसका खासा असर देखने को मिला है।
यूनियन बैंक (union bank)ने कहा कि पूंजी कोष जुटाने के लिए ऋणदाताओं की समिति (सीडीआरसीएफ) ने बृहस्पतिवार को 78.84 रुपए के निर्गम मूल्य पर सरकार को 52,15,62,658 इक्विटी शेयर जारी कर 4,111.99 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दे दी। यूनियन बैंक का शेयर भी शुक्रवार को 1.5 फीसदी गिर गया।
बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 89.39 प्रतिशत से बढ़कर 92.52 प्रतिशत
वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने बयान में कहा कि उसके शेयरधारकों की 28 मार्च को हुई असाधारण आम बैठक में 14.12 रुपए (4.12 रुपए प्रीमियम सहित) प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 2,69,54,67,422 इक्विटी शेयर तरजीही आधार पर सरकार को जारी करने के विशेष प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बैंक को सरकार से 3,806 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश मिलेगा। इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर में 2 फीसदी की तेजी आ गई और ये 15.55 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि इससे बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 89.39 प्रतिशत से बढ़कर 92.52 प्रतिशत हो जाएगी। इसी तरह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ने 37.25 रुपए प्रति शेयर के मूल्य पर 68,72,48,322 शेयर जारी कर 2,560 करोड़ रुपए की पूंजी जुटाई है। इससे बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 89.40 प्रतिशत से बढ़कर 91.20 प्रतिशत हो गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications