नए वित्तीय वर्ष (New fiscal year) के पहले दिन रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
नई दिल्ली: नए वित्तीय वर्ष (New fiscal year) के पहले दिन रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies) ने बिना सब्सिडी (Without subsidy)वाले गैस सिलेंडर (gas cylinder) की कीमतों में 5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की। वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी 25 पैसे की मामूली बढ़ोतरी हुई। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 706.50 रुपये हो गई जबकि 31 मार्च तक इसकी कीमत 701.50 रुपये थी। बता दें कि एक मार्च 2019 को इसके दाम में 42.5 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था। जानकारी दें कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (gas cylinder)का दाम 495.86 रुपये प्रति सिलेंडर है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एटीएफ के दाम में हुआ इजाफा
गैर सब्सिडी (Non subsidy) वाले रसोई गैस और केरोसिन के साथ विमान ईंधन-एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Fuel-aviation turbine fuel) (एटीएफ) के भाव में सोमवार को एक फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ग्लोबल स्तर पर कीमतों में इजाफे के बाद लगातार दूसरे महीने एटीएफ(atf)महंगा हुआ है। हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली में एटीएफ की दर में 1.07 फीसदी या 677.1 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के मुताबिक एटीएफ के दाम बढ़कर 63,472.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए है।
वहीं इससे पहले पहली मार्च को एटीएफ (atf) का मूल्य 8.1 फीसदी या 4,734.15 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ा था। माना जा रहा है कि एटीएफ कीमतों (atf price) में बढ़ोतरी से पहले से कैश संकट झेल रही एयरलाइन कंपनियों (airline company) की परेशानी और बढ़ेगी।
केरोसिन के दाम में भी हुआ इजाफा
इसी के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public distribution system) (पीडीएस) के तहत बेचे जाने वाले केरोसिन (oil) के दाम मामूली बढ़कर 32.24 रुपये से 32.54 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इस तरह इसके दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications