नई दिल्ली। भारत में 2019 आम चुनाव की घोषणा के बाद से ही टूरिज्म कंपनियों को उम्मीद है कि दुनिया के सबसे बड़े चुनाव के इस 'कुंभ मेले' से उनकी अच्छी कमाई होगी। पता चला है कि हर चौथा टूर ऑपरेटर, ऑनलाइन सेल एजेंट और गाइड कंपनी चुनाव को ध्यान में रखकर छुट्टियों का पेकैज बेच रही है। इन चुनावी टूर पैकेज की कीमत सात दिन और छह रात का पैकेज 500 डॉलर (35,000 रुपये) का है। इसमें हवाई यात्रा का किराया शामिल नहीं है। चुनावी टूर पैकेज (Election tour package) के तहत विदेशी सैलानियों को चुनावी रैलियां और स्थानीय आकर्षक चीजें दिखाई जाएंगी।

विदेशों में रुचि
लंदन में मौजूद कंपनी पोलिटिकल टूर के निदेशक निकोलस वुड ने कहा, "मुझे लगता है यह अपने आप में एक बहतरीन अनुभव है, जरा सोचिए कि कितने सारे लोग इस चुनाव में भाग लेंगे। हमारे पास ग्राहक हैं जो भारत का दौरा उस समय करेंगे जब वहां मतदान होना है। वे जहां-जहां मतदान होगा, वहां-वहां जाएंगे और उसे देखेंगे।" विदेशी पर्यटक जानना चाहते हैं कि कैसे नोटबंदी से लोग परेशान हुए और नई नौकरियां पैदा न करने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी अपनी छवि और अपनी लोकप्रियता को बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। यह कोई आश्चर्य नहीं, लेकिन छात्र, शिक्षक और कला प्रेमी लोग वाराणसी, गांधीनगर, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, हैदराबाद, भोपाल, जोधपुर, दिल्ली और नागपुर में इस बड़े कार्यक्रम के गवाह बनेंगे। चुनावी टूर पैकेज (Election tour package) को लेकर विदेशी सैलानियों में काफी रुचि देखी जा रही है।
चुनावी टूर पैकेज लोकप्रिय
यात्रा डॉट कॉम की सीओ शाहरत ढाल ने कहा कि चुनावी टूर हाल फिलहाल में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। यह बिल्कुल ही एक नया प्रयोग है। यह बाजार में उन लोगों के लिए एक नए पैकेज के साथ मौजूद है जो भारत में छुट्टियां प्लान कर रहे हैं। दुनिया में होने वाले इतने बड़े घटनाक्रम के चलते और विश्वभर से मिलने वाली इतनी कवरेज से कुछ मुख्य चुनावी राज्य, जैसे- वाराणसी और गुजरात में रुके विदेशियों ने भारत में होने वाले मतदान तक रुकने का अपना मन बना लिया है। चुनावी टूर पैकेज (Election tour package) को इसी तरह से डिजायन किया गया है कि सब की जरूरत पुरी की जा सके।
फिर अच्छे कारोबार की उम्मीद
अहमदाबाद की एक कंपनी, जिसने वर्ष 2012 में गुजरात चुनाव में अच्छे टूर पैकेज बेचे थे। उसे उम्मीद है कि इस बार वह 10,000 तक विदेशियों को पैकेज बेचेगी। आकाश ट्रैवल्स के चेयरमैन मनीष शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार से लेकर नतीजों की घोषणा तक भारतीय चुनाव उनकी उत्सुकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "इस साल हमारे पास 1,600 बुकिंग हैं और हमें उम्मीद है कि 10,000 विदेशी पूरी दुनिया से यहां आएंगे। हमने पैकेज में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को अच्छी तरह समझने आए लोगों को ध्यान में रखकर हरेक बात का पूरा ख्याल रखा है।" कंपनी को उम्मीद है कि चुनावी टूर पैकेज (Election tour package) से फिर अच्छा कारोबार मिलेगा।
यह भी पढ़ें : पहली कमाई से अपनाएं ये तरीका, आपके पास होगा 1 लाख रुपया
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications