मुंबई। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विजया बैंक (Vijaya Bank) और देना बैंक (Dena Bank) का विलय सोमवार को प्रभावी होने के बाद दोनों बैंकों के शेयरधारकों को क्रमश: 52.42 करोड़ और 24.84 करोड़ शेयर जारी किए। विलय बाद अब विजया बैंक और देना बैंक की शाखाएं बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं के रूप में काम करने लगी हैं। विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।

रेग्युलेटरी फाइलिंग (Regulatory filing) में दी जानकारी
बैंक बड़ौदा ने एक रेग्युलेटरी फाइलिंग (Regulatory filing) में कहा, "बैंक (BOB) स्टॉक एक्सचेंजों के साथ सूचीबद्ध करने के लिए आवेदन दाखिल करने की प्रक्रिया में है और उपर्युक्त इक्विटी शेयर या तो डीमैट खातों में या शेयर सर्टिफिकेट के जरिए विजया बैंक और देना बैंक के पात्र शेयरधारकों को भेजे जाएंगे।" बैंक ने विलय योजना के मामले में आगे कहा कि विजया बैंक और देना बैंक के पात्र शेयरधारकों के अकाउंट और बैंक के साथ पंजीकृत खातों में या तो क्रेडिट किया जाएगा या आंशिक पात्रता से मिलने वाली रकम के साथ आंशिक कैश वारंट जारी किए जाएंगे।
बैंकों के बीच ऐसे बांटे जाएंगे शेयर
भारत सरकार की ओर से विलय योजना के तहत विजया बैंक (Vijaya Bank) के शेयरधारकों को प्रति 1000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा (bob) के 402 शेयर देने पर सहमति बनी है। वहीं देना बैंक (Dena Bank) के मामले में उसके शेयरधारकों को हर 1,000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : Aadhaar : गलत इस्तेमाल से डूब सकता है पैसा, ऐसे चेक करें हिस्ट्री
विलय से ये होंगे फायदे
बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक (Vijaya Bank) और देना बैंक (dena Bank) के विलय के बाद यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है। ऐसे में इस बैंक के पास काफी पूंजी हो गई है, जिससे यह अपने ग्राहकों के लिए नई योजनाएं ला सकता है। वहीं ग्राहकों को आधुनिक तकनीक की मदद से बैंकिंग देने में भी इस बैंक (Bank) को सहूलियत होगी।
पूर्व वित्त सचिव हसमुख अधिया बने चेयरमैन
सरकार ने पूर्व वित्त सचिव हसमुख अधिया को हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) का चेयरमैन नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ें : PNB ने शुरू की ज्यादा ब्याज वाली FD, जानें क्या है 111-222-333 प्लान


Click it and Unblock the Notifications