बुधवार को पेट्रोल (petrol)और डीजल (diesel) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दिल्ली: बुधवार को पेट्रोल (petrol)और डीजल (diesel) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम (petrol price) आज 72.86 रुपये प्रति लीटर रहा जबकि डीजल 66.09 रुपये में बिक रहा है। बता दें कि सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों (petrol pump) पर कीमतें समान हैं।

महानगरों में आज के पेट्रोल-डीजल की कीमत
देश के चार बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम (petrol diesel price) में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया। इंडियन ऑयल की (indian oil)वेबसाइट के अनुसार बुधवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.86 रुपये, 78.43 रुपये, 75.62 रुपये और 74.88 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए।
वहीं दूसरी ओर चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी क्रमश: 66.09 रुपये और 69.17 रुपये प्रति लीटर, 69.78 रुपये और 67.83 रुपये प्रति लीटर रहीं।
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में क्रूड का भाव 62 डॉलर प्रति
जानकारों के मुताबिक देश में तेल की क़ीमतें विदेशी बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमतों पर निर्भर है। बता दें कि भारत अपनी ज़रूरत का करीब 80 फीसदी तेल विदेश से इंपोर्ट करता है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार (international market) में WTI क्रूड (crude) का भाव 62 डॉलर प्रति बैरल के पार कामकाज कर रहा है। वहीं ब्रेंट का भाव भी 69 डॉलर (dollar)प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (American Petroleum Institute) यानि API के मुताबिक पिछले हफ्ते अमेरिका में 29.63 लाख बैरल कच्चे तेल (crude oil) का स्टॉक बढ़ा है।
दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 72.24 रुपए, 72.11 रुपए, 73 रुपए और 72.78 रुपए प्रति लीटर रहीं। जबकि पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 68.9 रुपए, 72.07 रुपए, 76.87 रुपए, 75.95 रुपए और 76.01 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications