वित्तीय संकट (Financial Crisis) से जूझ रही निजी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज (jet airways)अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।
नई दिल्ली: वित्तीय संकट (Financial Crisis) से जूझ रही निजी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज (jet airways)अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। जी हां संकट में फंसी जेट एयरवेज के कर्जदाताओं ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे एयरलाइन में हिस्सेदारी बिक्री (Share sale) के लिये छह अप्रैल यानी कल बोली आमंत्रित करेंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर हिस्सेदारी बिक्री का 'स्वीकार्य' ('Acceptable') परिणाम नहीं आता है तो स्टेट बैंक की अगुवाई वाले वित्तीय संस्थानों (Financial institutions) का समूह अन्य विकल्पों पर विचार करेगा। कर्जदाताओं के समूह ने नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज (jet airways) की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और कहा कि वे मौजूदा कानूनी तथा नियामकीय रूपरेखा (Legal and regulatory framework) के तहत समयबद्ध तरीके से समाधान योजना को आगे बढ़ाएंगे। बता दें कि जेट एयरवेज के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और उसके 30 से कम विमान फिलहाल परिचालन में हैं।

एयरवेज के ऊपर 8,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया
वहीं कुल 26 कर्जदाताओं (Lenders) की तरफ से एसबीआई (sbi) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बोली छह अप्रैल को आमंत्रित की जाएगी और उसे जमा करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल होगी। वित्तीय संस्थानों (Financial institutions) का जेट एयरवेज के ऊपर 8,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। बयान के अनुसार कर्जदाताओं को यह पता है कि इस प्रयास का परिणाम कंपनी में हिस्सेदारी बिक्री पर पक्षों की रूचि पर निर्भर करेगा। जानकारी दें कि हिस्सेदारी बिक्री (Share sale) के लिये हर संभव प्रयास किये जाएंगे लेकिन इनका अगर कोई स्वीकार्य नतीजा नहीं आता है तो दूसरे विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
इस बात से अवगत करा दें कि कर्जदाताओं की करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद बयान जारी किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार (sbi chairman rajnish kumar) ने किया। इससे पहले, वह दिन में वित्त और नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की। जेट एयरवेज के निदेशक मंडल द्वारा 25 मार्च को मंजूर कर्ज समाधान योजना के तहत कर्जदाताओं (Lenders) ने एयरलाइन (airline) में बहुलांश हिस्सेदारी ली और उसमें 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की घोषणा की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications