चुनाव (election) नजदीक आ गया हैं हर कोई अपने-अपने तरीके से वोटिंग (voting) के लिए मतदाताओं (voters) को जागरूक करने में जुटा है।
नई दिल्ली : चुनाव (election) नजदीक आ गया हैं हर कोई अपने-अपने तरीके से वोटिंग (voting) के लिए मतदाताओं (voters) को जागरूक करने में जुटा है। इसी क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (Petroleum Dealers Association) भी आगे आया है और इसके लिए उन्होंने वोटिंग के दिन मतदान (vote) करने पर ईधन बिल में छूट देने का ऐलान किया है। अब मतदान के दिन अगर आप अपना वोट डालेंगे तो पेट्रोल पंप (petrol pump) आपको ईधन बिल पर 50 पैसे प्रति लीटर की छूट देंगे।

सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध
बता दें कि असोसिएशन(AIPDA) ने एक बयान में कहा, 'हम मतदाताओं के बीच वोटिंग (voting) के लिए जागरूक करने के इरादे से 'प्रमोट वोटिंग' (promote voting) मुहिम शुरू कर रहे हैं। जिसके तहत वोट डालने पर 50 पैसे/लीटर की छूट मिलेगी।' यह ऑफर इस मुहिम में हिस्सा लेने वाले पेट्रोल पंपों (petrol pump) पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध होगा। फायदा पाने के लिए ग्राहकों को अपनी उंगली पर वोटिंग का निशान दिखाना होगा।
वहीं AIPDA के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि एक ग्राहक वोटिंग के दिन अधिकतम 20 लीटर ईधन पर छूट पा सकेगा। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें उम्मीद है कि असोसिएशन (association) के 58,000 डीलर (dealer) सदस्यों में से कम से कम 90 प्रतिशत इस मुहिम में हिस्सा लेंगे। बंसल ने बताया कि इस सब्सिडी (subsidy) का बोझ तेल कंपनियां न उठाकर डीलर्स उठाएंगे।
देशभर में 64,000 पेट्रोल पंप
इतना ही नहीं इसके साथ ही पेट्रोल पंपों (petrol pump) पर मौजूद स्टाफ (staff) भी पैम्फलेट (Pamphlet) और दूसरी प्रचार सामग्री के साथ ग्राहकों को वोटिंग (voting) के लिए जागरूक करेंगे। बता दें कि देश में आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरण में होंगे। इन चुनावों में करीब 90 करोड़ लोग वोट देंगे। देशभर में 64,000 पेट्रोल पंप हैं जिनमें से करीब एक-चौथाई ग्रामीण इलाकों में हैं। 90 फीसदी पेट्रोल पंपों का संचालन सरकारी कंपनियों द्वारा किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications