मुंबई। देश के विदेशी पूंजी भंडार (foreign exchange reserves) में पिछले सप्ताह 5.23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 29 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान कुल विदेशी पूंजी भंडार (foreign exchange reserves) बढ़कर 411.90 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 22 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में देश का कुल विदेशी पूंजी भंडार 406.66 अरब डॉलर था।

ये होता है विदेशी मुद्रा भंडार में
पूंजी भंडार में विदेशी मुद्रा (foreign exchange reserves) आस्तियां यानी एफसीए, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार(एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित निधि है। पूंजी भंडार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी वाली विदेशी मुद्रा (एफसीए) का भंडार साप्ताहिक आधार पर 5.24 अरब डॉलर बढ़कर 384.05 अरब डॉलर हो गया।
कौन कितना बढ़ा
एफसीए में अमेरिकी डॉलर (dollar) के अलावा 20-30 फीसदी योगदान अन्य प्रमुख वैश्विक मुद्राओं का होता है। आरबीआई (RBI)का साप्ताहिक आंकड़ा बताता है कि देश का स्वर्ण भंडार (Gold reserves) 23.40 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। हालांकि एसडीआर (SDR) का मूल्य 36 लाख डॉलर घटकर 1.45 अरब डॉलर (dollar) हो गया। जबकि आईएमएफ (IMF) में देश की आरक्षित निधि 74 लाख डॉलर घटकर 2.98 अरब डॉलर हो गई।
यह भी पढ़ें : Jio-Airtel-Voda : जानें सबसे सस्ता 2GB डेटा प्लान कौन दे रहा


Click it and Unblock the Notifications