अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (punjab national bank) में है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हां बैंक बिना खाते (without account) के भी एटीएम कार्ड दे रहा है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (punjab national bank) में है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हां बैंक बिना खाते (without account) के भी एटीएम कार्ड दे रहा है। वैसे तो देश के किसी भी बैंक में खाता होने पर ही कस्टमर (customer) को एटीएम कार्ड (atm card) दिया जाता है। किसी भी बैंक में ATM कार्ड तभी बनता है जब आपका उस बैंक में खाता हो। लेकिन देश का एक बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अब बिना खाते के भी ATM कार्ड बनाने की सुविधा दे रहा है। बता दें कि यह कार्ड प्रीपेड कार्ड (Prepaid Card) होगा, यानी पहले रिचार्ज करो, फिर इस्तेमाल करो। इसके लिए बैंक (bank) में खाता होना जरूरी नहीं है। PNB के इस प्रीपेड कार्ड का नाम सुविधा कार्ड (PNB Suvidha Card) है। सुविधा कार्ड की खासियत यह है कि इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी इसमें उतने ही पैसे रहेंगे, जितना आप चाहते हैं।

पैसा आप कितना रख सकते हैं
बता दें कि सुविधा कार्ड (suvidha card) एक तरह का प्रीपेड कार्ड (prepaid card) है। इसे न्यूनतम 500 रुपये से लेकर अधिकतम 50,000 रुपये तक रिचार्ज (recharge) करा सकते हैं। जानकारी दें कि सुविधा कार्ड की वैधता 3 वर्ष के लिए होगी। इस प्रीपेड कार्ड (prepaid card) को बनवाने के लिए PNB में KYC करानी होगी। केवाईसी (KYC) कराने के बाद कुछ जरूरी कार्रवाई के बाद बैंक आपके नाम से यह सुविधा कार्ड जारी कर देगा।
प्रीपेड ATM कार्ड क्या है
PNB का सुविधा कार्ड (PNB SUVIDHA CARD) एक कार्ड ATM की तरह है, लेकिन इसमें राशि आपकी मर्जी से भरी जाएगी। इस प्रीपेड कार्ड में एकाउंट होल्डर (account holder) अपने खाते से अपने मन मुताबिक राशि ट्रांसफर (money transfer) कर सकता है।
बाजारों में भी मान्य होगा प्रीपेड कार्ड
इस बात से अवगत करा दें कि सुविधा प्रीपेड कार्ड (prepaid card) बाजारों के साथ ही स्वैप मशीनों (Swap machines) में भी मान्य होंगे। इतना ही नहीं आप बाजारों में जाकर मशीन में कार्ड को स्वैप (card swap) कर सामान की खरीददारी कर सकेंगे। बड़े कारोबारी भी सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications