टेलिकॉम सेक्टर (telecom sector) में तेजी से बढ़ते कॉम्पिटीशन (Competition) के चलते एयरटेल (Airtel) ने अपने दो फर्स्ट रीचार्ज प्लान (एफआरसी) (first recharge plan) बंद कर दिए हैं।
नई दिल्ली : टेलिकॉम सेक्टर (telecom sector) में तेजी से बढ़ते कॉम्पिटीशन (Competition) के चलते एयरटेल (Airtel) ने अपने दो फर्स्ट रीचार्ज प्लान (एफआरसी) (first recharge plan) बंद कर दिए हैं। जी हां जियो ने जबसे मार्केट में कदम रखा है वोडाफोन (vodafone) के साथ एयरटेल (airtel) भी अपने प्लान्स में लगातार बदलाव कर रहा है। एक बार फिर अपने यूजर्स को और करीब लाने के लिए एयरटेल ने अपने प्लान में बदलाव किए हैं। वहीं जिन प्लान्स को बंद किया गया है उसमें 345 और 559 रुपये के प्लान शामिल है। आपको इस बात की जानकारी दें कि इस दोनों के प्लान्स के बदले यूजर्स (users) के पास अब 248 रुपये का प्लान होगा।

देशभर में सभी सर्किल्स के लिए वैलिड
जानकारी दें कि ये प्लान 229 रुपये वाले प्लान को हटा सकता है। टेलीकॉम टॉक (telecom talk) की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल 229 रुपये वाले फर्स्ट रीचार्ज प्लान (first recharge plan) के विकल्प के तौर पर अपना नया 248 रुपये वाला प्लान उतारा लेकर आया है। इस नए प्लान के साथ रोज 1.4 जीबी 4G डेटा, अनलिमिटेड लोकल (unlimited local), एसटीडी (STD) और रोमिंग वॉइस कॉलिंग (Roaming voice) के साथ 100 एसएमएस रोज दिए जाएंगे। इस प्लान की वैलिडिटी (validity) 28 दिन है। एयरटेल का यह प्लान देशभर में सभी सर्किल्स (circles) के लिए वैलिड (valid) है।
फ्री हॉटस्पॉट डिवाइस
इसके साथ ही एयरटेल (airtel) ने अपने 4G हॉटस्पॉट प्लान्स (Hotspot plans) को भी रिवाइस किया है। टेलिकॉम टॉक (telecom talk) की रिपोर्ट के मुताबिक अब कंपनी पहले जितनी ही कीमत में 500 फीसदी ज्यादा डेटा दे रहा है। खास बात यह है कि जो यूजर्स 6 महीने से ज्यादा का अडवांस रेंटल प्लान चुनेंगे उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्री हॉटस्पॉट डिवाइस (free Hotspot plans) मिलेगी। इसी तरह 599 रुपये के प्लान को 6 महीने तक चुनने के लिए यूजर को 3,600 रुपये देने होंगे और एयरटेल 4G हॉटस्पॉट डिवाइस फ्री (Hotspot device) मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications