गुरुवार के कारोबार में सोने की कीमतों (gold price) में मामूली गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: गुरुवार के कारोबार में सोने की कीमतों (gold price) में मामूली गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजार (global market) में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपये गिरकर 33,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं , औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी (silver) 175 रुपये फिसलकर 38,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत
कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक रुख से सोने के भाव में नरमी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में , न्यूयॉर्क में सोना गिरकर 1,304.4 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी (silver) घटकर 15.22 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले , बुधवार को सोना 90 रुपये बढ़ा था। दिल्ली सर्राफा बाजार में , 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश : 50-50 रुपये घटकर 33,020 रुपये और 32,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
हालांकि , आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर रही। चांदी हाजिर 175 रुपये टूटकर 38,550 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि साप्ताहिक डिलिवरी (weekly delivery) 183 रुपये गिरकर 37,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं , चांदी सिक्का (silver coin) लिवाल और बिकवाल क्रमश : 80,000 रुपये और 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,20
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,850
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,550
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,560
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400


Click it and Unblock the Notifications