प्राइवेट सेक्टर (private sector) के प्रमुख बैंक कोटक महिंद्रा (kotak mahindra bank) ने भी जमा पर इंटरेस्ट रेट (interest rate) में कटौती कर दी है।
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर (private sector) के प्रमुख बैंक कोटक महिंद्रा (kotak mahindra bank) ने भी जमा पर इंटरेस्ट रेट (interest rate) में कटौती कर दी है। बैंक ने सेविंग अकाउंट में एक लाख रुपए तक की जमा पर ब्याज दरों को 5 फीसी से 4.5 फीसदी कर दिया है। बता दें कि ये जानकारी बैंक की वेबसाइट (bank wbsite) पर उपलब्ध है। कोटक महिंद्रा बैंक के जमा पर ब्याज दरों में संशोधन 15 अप्रैल, 2019 से प्रभावी होगा। जानकारी दें कि इससे पहले एसबीआई (sbi) ने भी जमा पर ब्याज दरों में कटौती की थी।

हालांकि सेविंग अकाउंट डिपॉजिट (saving account deposite) में एक लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की जमा पर मिलने वाली ब्याज दरों (interest rate) को 6 फीसद पर बरकरार रखा है। वहीं एक करोड़ रुपये से ऊपर की जमा पर मिलने वाली ब्याज दर को बैंक ने 5.5 फीसद ही रखा है।
वहीं बैंक (bank) की ओर से जमा पर ब्याज दरों (interest rate) में कटौती की घोषणा आरबीआई (rbi) की ओर से रेपो रेट में हालिया कटौती के बाद हुई है। आरबीआई (rbi)ने अपनी हालिया मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट (repo rate) में 25 बेसिस प्वाइंट (basic pont) की कटौती कर दी थी जिसके बाद रेपो रेट 6 फीसद पर आ गई है।
इस बात से आपको अवगत करा दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (state bank of india) ने भी हाल ही में सेविंग अकाउंट (saving accounts) में जमा दरों में संशोधन करने के साथ ही लेंडिंग रेट्स (Lending rates) में भी कटौती की थी। अपनी विज्ञप्ति में बैंक ने कहा था कि चूंकि बचत जमा दरें भी रेपो रेट (repo rate) से संबद्ध हैं इसलिए 1 मई से इनकी संशोधित दरें लागू हो जाएंगी।
जानकारी दें कि एसबीआई (sbi) में 1 मई से एक लाख रुपये कम के बचत जमा पर जहां 3.50 फीसद का ब्याज मिलता रहेगा वहीं, एक लाख रुपये से अधिक के सेविंग्स डिपॉजिट (savings deposite) पर 3.25 फीसद का ब्यााज (interest) मिलेगा जो मौजूदा 3.50 फीसद से 0.25 फीसद कम है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications