भारती एयरटेल (bharti airtel) ने फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (FICCI Ladies Organization) के साथ मिलकर महिलाओं की मदद के लिये रविवार को 'माई सर्कल' एप (My Circle App) लांच किया है।
नई दिल्ली: भारती एयरटेल (bharti airtel) ने फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (FICCI Ladies Organization) के साथ मिलकर महिलाओं की मदद के लिये रविवार को 'माई सर्कल' एप (My Circle App) लांच किया है। इस ऐप को एयरटेल (airtel) के अलावा अन्य टेलिकॉम कंपनियों (telecom company) के ग्राहक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का कहना हैं कि माई सर्कल ऐप के जरिए महिलाएं अपने परिवार के पांच सदस्यों या दोस्तों को अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, बांग्ला, उर्दू, असमी, ओडिया और गुजराती सहित 13 भाषाओं में आपातकालीन संदेश (Emergency message) (SOS) भेज सकती हैं।

आपको इस बात की जानकारी दें कि ऐप के जरिए SOS अलर्ट को SOS प्रॉम्प्ट को प्रेस कर लॉन्च किया जा सकता है। या फिर आप iOS पर सिरी को वॉइस कमांड देकर भी SOS अलर्ट को एक्टिवेट कर सकते हैं। वहीं एंड्रॉयड के लिए गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) को वॉइस कमांड (Voice command) देकर SOS अलर्ट एक्टिवेट करने का फीचर अभी ऐप में नहीं है लेकिन इसे जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
रियल टाइम लोकेशन ट्रैक कर लेगा एप
जानकारी के मुताबिक, SOS अलर्ट एक्टिवेट करने पर एप तुरंत ही यूजर की लोकेशन (location) के साथ एक SMS उसके परिवार के चुने हुए 5 लोगों को भेज देगा। इसके साथ ही उन लोगों को इमर्जेन्सी सिचुएशन (Emergency Situation) में तत्काल प्रतिक्रिया देने या यूजर के पास पहुंचने की सलाह दी जाएगी। My Circle एप यूजर की सही लोकेशन का अनुमान लगाकर काम करता है। इसके साथ ही यूजर का परिवार या दोस्त अलर्ट एसएमएस (SMS) में गए लिंक के जरिए उसकी रियल टाइम लोकेशन ट्रैक (Real Time Location Track) कर सकें।
My Circle App नि:शुल्क उपलब्ध
इस बात की भी जानकारी देना चाहेंगे कि एप एंड्रायड के लिए गूगल प्ले स्टोर (google play store) पर नि:शुल्क (free) उपलब्ध है और जल्द ही एप्पल के एप स्टोर पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। माई सर्कल ऐप को डाउनलोड करने के बाद यूजर को उसमें रजिस्ट्रेशन (registration) और वेरिफिकेशन (varification) करना होगा। इसके बाद वह अपने 5 कॉन्टैक्ट्स की डिटेल्स (contact details) उसमें एड कर सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications