नई दिल्ली। फोर्ब्स (Forbes) ने भारत के टॉप 10 बैंक की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बाकी बैंकों को पीछे छोड़ते हुए एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) टॉप पर रहा है। इस लिस्ट को तैयार करने के लिए फोर्ब्स (Forbes) कई सारे पैरामीटर (parameters) तय किए थे, जिनके बाद टॉप के बैंकों (list of top banks) का चयन किया गया है। इसके लिए फोर्ब्स (Forbes) ने भारत में विभिन्न बैंकों के करीब 40 हजार ग्राहकों से बातचीत के बाद यह रेटिंग दी है। इस लिस्ट में सबसे खास बात यह है कि इस लिस्ट में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) को टॉप 10 में स्थान नहीं मिला है।

किन बातों का ध्यान रखा
फोर्ब्स (Forbes) ने इस लिस्ट को तैयार करने में कई पैरामीटर (parameters) तय किए थे। इनमें टेक्नॉलाजी एडवांसमेंट (technological advancement), ग्राहक संतुष्टिक जैसे विषय शामिल थे। इस सर्वे में जिन ग्राहकों से बात की गई उनसे उनके बैंकों की फीस (banks fees), डिजिटल सेवाएं (digital service), भरोसा (trust) जैसे सवाल पूछे गए थे। इनके उत्तरों के हिसाब से ही यह लिस्ट तैयार की गई है।
जानें टॉप 10 बैंक के बारे में (Know the top 10 bank)
1. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) फोर्ब्स (Forbes) की इस लिस्ट में टॉप पर रहा है। इस बैंक का मुख्यालय मुम्बई (headquarter in mumbai) में है और वर्ष 2018 तक इस बैंक में 88,253 कर्मचारी (employee) थे।
2. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) फोर्ब्स (Forbes) की इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इस बैंक का मुख्यालय भी मुम्बई में है। वर्ष 2018 तक इस बैंक में 81,548 कर्मचारी काम कर रहे थे।
3. डीबीएस (DBS)
डीबीएस (DBS) भारत में एक विदेशी बैंक (foreign bank) है जिसका मुख्यालय (headquarters) सिंगापुर (Singapore) में है। फोर्ब्स (Forbes) की इस लिस्ट में बैंक को तीसरा स्थान मिला है।
4. कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को फोर्ब्स (Forbes) की इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। इस बैंक का मुख्यालय भी मुम्बई में है। वर्ष 2018 तक इस बैंक में 35,717 कर्मचारी (employee) काम कर रहे थे।
5. आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank)
आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) को फोर्ब्स (Forbes) की इस लिस्ट में 5वां स्थान मिला है। इस बैंक का मुख्यालय (headquarters) चेन्नई (Chennai) में है। इस बैंक में वर्ष 2018 तक 9,670 कर्मचारी (employee) काम कर रहे थे।
6. सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank)
सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) को फोर्ब्स (Forbes) की इस लिस्ट में 6वां स्थान मिला है। यह एक सरकारी बैंक है और इसका मुख्यालय मनिपाल में है।
7. पीएनबी (PNB)
पीएनबी (PNB) को फोर्ब्स (Forbes) की इस लिस्ट में 7वां स्थान मिला है। यह भी एक सरकारी बैंक है और इसका मुख्यालय दिल्ली में है। इस बैंक में वर्ष 2018 तक 74,897 कर्मचारी (employees) काम कर रहे थे।
8. इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank)
इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) को फोर्ब्स (Forbes) की इस लिस्ट में 8वां स्थान मिला है। यह भी एक सरकारी बैंक है और इसका मुख्यालय कोलकाता में है।
9. विजया बैंक (Vijaya Bank)
विजया बैंक (Vijaya Bank) को फोर्ब्स (Forbes) की इस लिस्ट में 9वां स्थान मिला है। यह भी एक सरकारी बैंक है और इसका मुख्यालय बंगलुरू में है। इस बैंक में वर्ष 2018 तक 16,079 कर्मचारी (employee) काम कर रहे थे। इस बैंक का हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय कर दिया गया है।
10. एक्सिस बैंक (Axis Bank)
एक्सिस बैंक (Axis Bank) को फोर्ब्स (Forbes) की इस लिस्ट में 10वां स्थान मिला है। इस बैंक का मुख्यालय मुम्बई में है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications