मार्च माह में थोक महंगाई दर (Inflation rate) (WPI) बढ़कर 3.18 फीसदी पर पहुंच गई जो कि फरवरी में 2.93 फीसदी पर थी।
नई दिल्ली: मार्च माह में थोक महंगाई दर (Inflation rate) (WPI) बढ़कर 3.18 फीसदी पर पहुंच गई जो कि फरवरी में 2.93 फीसदी पर थी। जानकारी दें कि महंगाई में इजाफे की बड़ी वजह खाने-पीने के वस्तुओं और फ्यूल (Commodities and fuels) की कीमतों में तेज उछाल रहा। वहीं तीन महीने में थोक महंगाई का यह सबसे उच्चतम स्तर (highest level) है। बता दें कि सब्जियों की कीमतें में जोरदार उछाल आया है।

खाद्य महंगाई दर बढ़ी
वहीं मार्च में खाने-पीने के चीजों की थोक महंगाई में इजाफा हुआ है। खाद्य महंगाई दर (Inflation rate) पिछले महीने बढ़कर 5.68 फीसदी हो गया, जो कि फरवरी में 4.28 फीसदी दर्ज किया गया था। इस बात की जानकारी दें कि सबसे ज्यादा तेजी सब्जियों की कीमतों में देखी गई है। सब्जियों की थोक महंगाई दर बढ़कर 28.13 फीसदी हो गई, जो कि फरवरी में 6.82 फीसदी थी। हालांकि, आलू की महंगाई घटी। मार्च में यह 1.30 फीसदी पर रही, जो फरवरी में 23.40 फीसदी थी। वहीं, प्याज की महंगाई में इजाफा हुआ लेकिन यह अभी भी शून्य से नीचे बनी हुई है।
फ्यूल एंड पावर सेगमेंट की थोक महंगाई दर में इजाफा
बता दें कि मार्च में फ्यूल एंड पावर सेगमेंट (Fuel and Power Segment) की थोक महंगाई दर में इजाफा हुआ है। पिछले महीने यह बढ़कर 5.41 फीसदी हो गई। फरवरी में यह आंकड़ा 2.23 फीसदी था। पेट्रोल (petrol) की महंगाई बढ़कर 1.78 फीसदी हो गई, जो फरवरी में शून्य से 2.93 फीसदी नीचे थी। दूसरी ओर, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट (Manufacturing product) की महंगाई दर मार्च में घटकर 2.16 फीसदी रह गई, जो फरवरी में 2.25 फीसदी थी।
जबकि मार्च में खुदरा महंगाई दर (Inflation rate) भी बढ़कर 2.86 फीसदी हो गई जोकि फरवरी में 2.57 फीसदी थी। पिछले साल मार्च में यह 4.28 फीसदी पर थी। वहीं मार्च महीने में खाने-पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 0.3 फीसदी हो गई जो कि फरवरी में 0.66 फीसदी घटी थी। फलों और सब्जियों में मार्च में खुदरा महंगाई दर में क्रमश: 5.88 फीसदी और 4.90 फीसदी की गिरावट रही।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications