नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) यानी आईएमडी (IMD) ने देश में इस साल सामान्य मानसून का अनुमान (Monsoon Forecast) जताया है। विभाग का मानना है कि अलनीनो का मानसून पर असर नहीं पड़ेगा और मानसून सीजन के दौरान लगभग औसत बारिश होगी। वहीं जैसे ही मौसम विभाग ने सामान्य मानसून का अनुमान (Monsoon Forecast) जताया देश के कमोडिटी मार्केट में एग्री कमोडिटी (Agri commodity) के रेट में गिरावट दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि सामान्य मानसून खेती (farming) के लिए अच्छा होता है, जिससे अच्छी फसल का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसे में एग्री कमोडिटी (Agri commodity) के रेट पर दबाव रहेगा।

सामान्य मानसून (Monsoon Forecast) की खबर का एग्री कमोडिटी पर असर
मानसून का अनुमान (Monsoon Forecast) जारी होने के बाद वायदा बाजार में कई एग्री कमोडिटी के दाम पर गिरावट दर्ज की गई है। कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स (NCDEX) पर कैस्टर सीड का मई वायदा भाव करीब दो फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। वहीं धनिया का भाव 2 साल की ऊंचाई से फिसल गया और मई वायदा का भाव 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 7210 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह से ग्वारसीड का मई कॉन्ट्रैक्ट करीब एक फीसदी गिरकर 4450 रुपये प्रति क्विंटल के करीब आ गया।
ये है मौसम विभाग का अनुमान (Monsoon Forecast)
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून से इस साल मानसून के चार महीने (जून-सिंतबर) के दौरान पूरे देश में लगभग सामान्य बारिश होने की संभावना (Monsoon Forecast) है। विभाग ने इस दौरान 96 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1951 से लेकर 2000 तक की अवधि के लिए पूरे भारत में इस सीजन में होने वाली बारिश का औसत 89 सेंटीमीटर है।
औसत मानसून (Monsoon Forecast) का ये होता है मतलब
मालूम हो कि 90-96 फीसदी बारिश को सामान्य से कम, 96-104 फीसदी को सामान्य, 104-110 फीसदी को सामान्य से अधिक और 110 फीसदी से ज्यादा को अत्यधिक बारिश की श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 90 फीसदी से कम बारिश वर्षाभाव या अनावृष्टि मानी जाती है।
एग्री मार्केट के जानकारों की राय
एग्री कमोडिटी के जानकारों की राय में सामान्य मानसून खेती के अच्छा रहता है। देश में अभी भी ज्यादातर खेती मानूसनी बारिश पर भी निर्भर है। ऐसे में जहां अच्छी बारिश से किसानों का उत्पादन बढ़ेगा, वहीं उनकी आमदनी बढ़ने से देश का कारोबारी माहौल भी सुधरेगा।
यह भी पढ़ें : AC का बिल घट जाएगा 20 फीसदी तक, कमरे में करें ये मामूली बदलाव
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications