यात्रियों के लिए बेंगलुरु हवाईअड्डे (Bangalore Airport) से विमान यात्रा करना महंगा होने वाला है।
नई दिल्ली: यात्रियों के लिए बेंगलुरु हवाईअड्डे (Bangalore Airport) से विमान यात्रा करना महंगा होने वाला है। हवाईअड्डा शुल्क (Airport charge) नियामक हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (Financial regulatory authority) (एईआरए) ने इस हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों से टिकट के साथ वसूले जाने वाले उपयोगकर्ता विकास शुल्क (Development fee) (यूजर डेवलपमेंट फीस) में 120 प्रतिशत की भारी वृद्धि किए जाने को मंजूरी दी है। नयी दर चार महीने के लिये है।

यूडीएफ को 139 रुपए से बढ़ाकर 306 रुपए कर दिया गया
वहीं नयी दिल्ली और मुंबई के बाद देश का इस तीसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डे (airport) की विस्तार परियोजनाओं के लिए धन जुटाने हेतु यह अनुमति दी गयी है। बेंगलुरू हवाईअड्डा (Bangalore Airport) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि एईआरए के आदेश के साथ घरेलू उड़ान के लिये उपयोगकर्ता विकास शुल्क (Development fee) (यूडीएफ) को 139 रुपए से बढ़ाकर 306 रुपए कर दिया गया है।
नई दरें आज से प्रभावी
हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International flights) के मामले में यह 1,226 रुपए होगा जो पहले 558 रुपए था। बता दें कि नई दरें मंगलवार से प्रभावी होंगी। बयान में कहा गया है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिये नये शुल्क में क्रमश: 120 प्रतिशत और 119 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है। संशोधित शुल्क (amendment fee) 16 अप्रैल से 15 अगस्त के बीच खरीदे गये टिकट पर लागू होगा। बढ़ा हुआ शुल्क 16 अगस्त से वापस ले लिया जाएगा।
13,000 करोड़ रुपए की विस्तार योजना
इस बात की जानकारी दें कि कुल 13,000 करोड़ रुपए की विस्तार योजना (expansion plan) के दूसरे चरण में नये टर्मिनल (terminal) का निर्माण, दूसरा रनवे, सड़क तक पहुंच और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट केंद्र (Multi-Model Transport Center) का निर्माण शामिल हैं। इन कार्यों को मार्च 2021 तक पूरा किये जाने का लक्ष्य है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications