पतंजलि (Patanjali) आयुर्वेद (Ayurveda) इस साल देश भर में 500 से अधिक पतंजलि परिधान शोरूम (Patanjali Apparel Showroom) खोलेगी।
नई दिल्ली: पतंजलि (Patanjali) आयुर्वेद (Ayurveda) इस साल देश भर में 500 से अधिक पतंजलि परिधान शोरूम (Patanjali Apparel Showroom) खोलेगी। इन केंद्रों पर वह बांस से बने कपड़ों के साथ ही खादी के सभी विकल्प भी उपलब्ध करवाएगी। बता दें कि योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने यह जानकारी दी।

इस बात से अवगत करा दें कि पतंजलि परिधान (Patanjali Apparel) ने राजस्थान के चित्रकूट इलाके में अपने पहले परिधान शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा कि शोरूम में पुरुषों के लिए संस्कार, महिलाओं के लिए आस्था और स्पोर्टस वियर के लिए लिव-फिट के नाम से लगभग 5000 से अधिक वैरायटी (Variety) के कपड़े मिल रहे हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि उनकी टीम जल्द ही इस रेंज (Range) को और बढ़ाएगी।
Patanjali Paridhan के हैं 20 स्टोर
बता दें कि अभी उन्होने कहा कि कंपनी देश में 20 परिधान स्टोर (paridhan store) पहले ही शुरू कर चुकी है। एक सवाल के जवाब में स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वदेशी के साथ ही पतंजलि (Patanjali) के परिधानों में क्वालिटी से बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए 100 से अधिक विशेषज्ञों की टीम क्वालिटी कंट्रोल (Quality control) का काम देख रही है।
स्टोर खोलने के लिए यह जरूरी
अगर आप भी पतंजलि परिधान स्टोर खोलकर कमाई करना चाहते हैं तो ऐसे पतंजलि परिधान स्टोर (paridhan store) खोल सकते हैं। परिधान स्टोर खोलने के लिए पतंजलि की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। इसके अनुसार इच्छुक लोगों के पास स्टोर खोलने के लिए 2000 वर्गफुट की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी (comercial property) होनी चाहिए। यह प्रॉपर्ट चहल-पहल वाली जगह पर होनी चाहिए। जिन लोगों के पास अपनी प्रॉपर्टी है, उनको प्राथमिकता दी जाएगी। आप लीज की प्रॉपर्टी पर भी स्टोर खोल सकते हैं। आपको बता दें कि बाबा रामदेव (baba raamdev) ने आस्था, संस्कार और लिवफिट ब्रांड से परिधान तैयार किए हैं। आस्था के तहत महिलाओं के परिधान, संस्कार में पुरुष और लिवफिट में स्पोर्टस और योगा वियर शामिल हैं।
ऐसे कर सकते हैं संपर्क
बता दें कि पतंजलि की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, परिधान स्टोर (paridhan store) खोलने के इच्छुक लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। स्टोर खोलने के इच्छुक लोग ई-मेल (e-mail) और फोन दोनों के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। स्टोर के बारे में जानकारी ईमेल आईडी enquiry@patanjaliparidhan.org पर मेल भेजकर ली जा सकती है। इसके अलावा आप पतंजलि (patanjali) के फोन नंबर्स पर संपर्क करके भी जानकारी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications