भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) (आरबीआई) ने मंगलवार को जानकारी दी है कि वो 50 रुपये के नए नोट प्रचलन में लाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) (आरबीआई) ने मंगलवार को जानकारी दी है कि वो 50 रुपये के नए नोट प्रचलन में लाएगा। इन नए नोटों में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shaktikant das) के हस्ताक्षर (signature) होंगे।

आपको इस बात से अवगत करा दें कि आरबीआई (RBI)50 रुपये मूल्य के महात्मा गांधी सीरीज वाले नोट (Note) जारी करेगा जिसमें शक्तिकांत दास (Shaktikant das) के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (Mahatma gandhi) की नई सीरीज वाले 50 रुपये के नोट के समान ही होगा। बता दें कि आरबीआई (RBI) का कहना हैं कि पूर्व में जारी किए गए 50 रुपये के सभी नोट चलन में बने रहेंगे।
बता दें कि नोटबंदी (denomination) के करीब दो साल बाद 18 अगस्त, 2018 को रिजर्व बैंक (RBI) ने नीले रंग का नया 50 रुपये का नोट जारी किया था। उस वक्त उर्जित पटेल (Urjit Patel) रिजर्व बैंक के गवर्नर (Reserve bank governor) थे। वह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज के ही हैं। इसमें पीछे की तरफ रथ के साथ हम्पी के मंदिर की तस्वीर है।
शक्तिकांत दैस (shaktikant das) को रिजर्व बैंक (reserve bank) का गवर्नर बनाया गया था।
शक्तिकांत दास रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर हैं। बता दें कि 1980 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी दास इससे पहले फाइनेंस कमीशन (Finance commission) के सदस्य थे। उनके कार्यकाल में यह पहला नोट जारी किया गया है। उर्जित पटेल के इस्तीफे (Resignation) के बाद दिसंबर 2018 में उन्हें रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया गया था।
याद दिला दें कि 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का फैसला लिया गया था। गौरतलब है कि नोटबंदी (denomination) के बाद आरबीआई (RBI) की ओर से 2000, 500, 200, 100, 50 और 10 रुपये के नए नोट जारी किए थे। नोटबंदी में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य कर दिया गया था जो कि उस वक्त बाजार में प्रचलित कुल मुद्रा (Currency) का 86 फीसद हिस्सा थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications