नई दिल्ली। देश के बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये लेकर लंदन में भाग कर रहे विजय माल्या (Vijay Mallya) को एक और झटका लगा है। लंदन की कोर्ट ने शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को बैंक (bank) से 235 करोड़ रुपये निकालने से मना कर दिया है। विजय माल्या (Vijay Mallya) इस पैसे को अपने रोज के खर्च में इस्तेमाल करना चाहते थे।

आईसीआईसीआई बैंक (icici bank) की में जमा है पैसा
विजय माल्या (Vijay Mallya) का 235 करोड़ रुपया लंदन की आईसीआईसीआई बैंक (icici bank) की शाखा में जमा हैं। विजय माल्या (Vijay Mallya) के खिलाफ ब्रिटेन की अदालतों में जो मामले चल रहे हैं, उनमें से एक मामला आईसीआईसीआई बैंक (icici bank) में जमा पैसे का भी है। विजय माल्या (Vijay Mallya) ने लंदन की हाईकोर्ट से अपने रोजमर्रा के खर्चे के लिए इन रुपयों का इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी, लेकिन हाईकोर्ट के जज मास्टर डेविड कुक ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अन्य बैंकों के फेवर में आदेश दिया था। इस आदेश में जज ने कहा था कि भारतीय बैंकों का विजय माल्या (Vijay Mallya) के जमा 235 करोड़ रुपये पर दावा बनता है। हालांकि, लंदन की हाईकोर्ट ने माल्या के खिलाफ चल रहे धन गड़बड़ी के मामलों का निपटारा होने तक बैंकों पर यह धन नहीं निकालने का प्रतिबंध लगा दिया है।
माल्या के भारत प्रत्यर्पण का हो चुका है आदेश
बीते फरवरी माह में ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने विजय माल्या (Vijay Mallya) के भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया था। इसके बाद माल्या ने प्रत्यर्पण आदेश पर रोक के लिए लंदन की कोर्ट में अर्जी लगाई थी। लेकिन की कोर्ट ने माल्या की प्रत्यर्पण की अर्जी खारिज कर दी है। अब विजय माल्या (Vijay Mallya) के पास लंदन की उच्च कोर्ट में अपील का ही विकल्प बचा है। अगर यहां भी उनकी अपील खरिज हो जाती है तो उनका भारत प्रत्यर्पण हो जाएगा। इसके बाद विजय माल्या (Vijay Mallya) को भारत की कोर्ट का सामना करना पड़ेगा, जहां पर उनके खिलाफ कई केस चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ऑल-इन-वन प्लान से हो जाएगा TV देखना सस्ता , जानें फायदे और रेट
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications