एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel payments Bank) ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस (Bharti AXA General Insurance) के सहयोग से आकर्षक टू-व्हीलर इंश्योरेंस (Two-wheeler insurance) उत्पाद के लांच की घोषणा की।
नई दिल्ली: एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel payments Bank) ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस (Bharti AXA General Insurance) के सहयोग से आकर्षक टू-व्हीलर इंश्योरेंस (Two-wheeler insurance) उत्पाद के लांच की घोषणा की। इसके तहत पेमेंट्स बैंक (Payment bank) पर अब दोपहिया वाहनों का इंश्योरेंस (insurance) भी खरीदा जा सकेगा। आपको इस बात की जानकारी दें कि भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस (Bharti AXA General Insurance) के एमडी और सीईओ संजीव श्रीनिवासन ने कहा कि इस साझेदारी के जरिए उनकी कंपनी की पहुंच बढ़ेगी और देश भर में अधिक से अधिक लोग अपने दोपहिया वाहनों (Two-wheeler) का सस्ते में इंश्योरेंस (insurance) करा सकेंगे।

वहीं एयरटेल पेमेंट बैंक (Airtel Payment Bank) द्वारा जारी बयान के मुताबिक ग्राहकों को गाड़ी में टूट-फूट होने पर क्लेम के लिए अप्लाई करने का कोई अतिरिक्त खर्च दिए बगैर टोइंग सेवा (Without Towing Service) का लाभ उठा सकेंगे। जानकारी दें कि इस इंश्योरेंस में पर्सनल एक्सीडेंट कवर (Personal Accident Cover), थर्ट पार्टी लायबिलिटीज (Third Party Liability) के अगेंस्ट प्रोटेक्शन औक निरीक्षण-मुक्त रिनीवल की तेज और पेपरलेस सुविधा मिलेगी।
माईएयरटेल ऐप के जरिये करवाएं इंश्योरेंस
बता दें कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक साझेदारी के तहत इंश्योरेंस (Insurance) को अभी पहले चरण के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत इच्छुक लोग माईएयरटेल ऐप (My Airtel App) और देश भर के 40 हजार से अधिक एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर जाकर अपने दोपहिया वाहनों (Two Wheeler) का इंश्योरेंस करा सकेंगे। जिन लोगों का एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) में खाता नहीं है वे भी बैंकिंग प्वाइंट (Banking point) पर जाकर इंश्योरेंस (Insurance) करा सकेंगे।
पेमेंट बैंक क्या है?
पेमेंट बैंक (Payment bank) एक खास तरह का बैंक है और इसका मूल उद्देश्य उन लोगों तक पहुंच बनाना है, जिनकी या तो बैंक तक पहुंच नहीं है या बहुत ही कम पहुंच है। करोड़ों जन-धन खाते खुलने के बावजूद देश में अब भी कई लोगों की बैंक तक पहुंच नहीं है। वहीं इस अकाउंट को खुलवाने के लिए आपको बहुत दस्तावेजों (Document) की जरूरत भी नहीं होती है। इसके लिए आपको आधार और आपका फोन नंबर ही काफी होता है। हालांकि, यह बैंक मौजूदा बैंकधारकों के लिए भी खासा उपयोगी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications