बीएसएनएल (BSNL)ने अपने पोस्टपेड यूजर्स (Postpaid) के लिए कैशबैक (Cashback)लाभ की घोषणा की है। इस ऑफर में सब्सक्राइबर्स को 4,000 रुपये से ज्यादा का कैशबैक दिया जा रहा है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल (BSNL)ने अपने पोस्टपेड यूजर्स (Postpaid) के लिए कैशबैक (Cashback)लाभ की घोषणा की है। इस ऑफर में सब्सक्राइबर्स को 4,000 रुपये से ज्यादा का कैशबैक दिया जा रहा है। बीएसएनल (BSNL) अपने सब्सक्राइबर बेस (Subscriber Base) को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी लिए कंपनी आए दिन सब्सक्राइबर्स (Subscriber) के लिए नए और आकर्षक ऑफर लेकर आ रही है।
इस बात की जानकारी दें कि बीएसएनएल (BSNL) ने कुछ महीनों पहले अपने ब्रॉडबैंड (Broadband) और FTTH यूजर्स के लिए भी 25 प्रतिशत कैशबैक ऑफर को लॉन्च किया था। लेकिन कम ही यूजर्स जानते हैं कि बीएसएनएल अपने पोस्टपेड प्लान (Postpaid plan) पर भी बंपर कैशबैक दे रहा है।

कैशबैक बेनिफिट ऐन्यूअल सब्सक्राइबर्स को मिल रहा
बीएसएनएल के इस नए कैशबैक ऑफर में पोस्टपेड यूजर्स को अपने मौजूदा प्लान का ऐन्युअल सब्सक्रिप्शन (Annual Subscribers)लेने पर कैशबैक दिया जा रहा है। इसमें 1,525 रुपये वाले प्लान का ऐन्युअल सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूजर्स (Users) को 18,300 रुपये का भुगतान करना होगा और इसपर उन्हें 4,575 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसी प्रकार 1,125 रुपये वाले प्लान का ऐन्युअल सब्सक्रिप्शन लेने पर 3,375 रुपये के साथ ही 799 रुपये वाले प्लान पर 25 प्रतिशत का कैशबैक (cashback) दिया जा रहा है।
मंथली रेंटल वाले प्लान पर 20 प्रतिशत कैशबैक
इसके साथ ही बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स (BSNL Subscribers) 725 रुपये और 525 रुपये मंथली रेंटल वाले प्लान पर 20 प्रतिशत कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। 500 रुपये से कम के मंथली रेंटल प्लान पर बीएसएनएल अपने सब्सक्राइबर्स (Subscribers) को 10 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर (Cashback Offer) कर रहा है। इस ऑफर की सबसे खास बात है कि सब्सक्राइबर्स इन प्लान के 6 महीने महीने का सब्सक्रिप्शन लेकर भी 4 से 12 प्रतिशत का कैशबैक पा सकते हैं।
जानकारी दें कि बीएसएनएल (BSNL)इस ऑफर को अभी केवल केरल सर्कल में ऑफर कर रहा है। कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए सब्सक्राइबर्स को पुरे सब्सक्रिप्शन पीरियड (Subscription period) का एक साथ भुगतान करना होगा। इसके साथ ही अप्रैल और मई में इन प्लान का सब्सक्रिप्शन लेने पर सब्सक्राइबर्स को सिक्यॉरिटी डिपॉजिट (Subscription period) और एक्टिवेशन चार्ज (Activation charge) पर भी छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications