नई दिल्ली। ट्राई (trai) के जरिए मार्च के जारी ताजा आंकड़ों में जानकारी दी है कि औसत 4G डाउनलोड स्पीड (Download Speed) में रिलायंस जियो (reliance jio) सबसे आगे रही है। ट्राई की मार्च महीने की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो (reliance jio) की औसत डाउनलोड स्पीड 22.2 Mbps दर्ज की गई, जो फरवरी महीने की 20.9 Mbps स्पीड से भी ज्यादा है। औसत 4G डाउनलोड स्पीड (Download Speed) के मामले में रिलायंस जियो (reliance jio) ने एयरटेल (Airtel) को दोगुने से भी ज्यादा अंतर से पीछे छोड़ दिया है। ट्राई के जरिए औसत स्पीड की गणना आंकड़ों के आधार पर की जाती है। यह आंकड़े वास्तविक समय के आधार पर ट्राई के माईस्पीड एप्लिकेशन (TRAI MySpeed App) की मदद से जुटाए जाते हैं।

रिलायंस जियो (reliance jio) ने की स्पीड एयरटेल (Airtel) से दोगुनी
ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, भारती एयरटेल (airtel) की डाउनलोड स्पीड (Download Speed) फरवरी की 9.4 Mbps से कम हाेकर मार्च में 9.3 Mbps रह गई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एयरटेल की 4G डाउनलोड स्पीड (Download Speed) कम हुई है।
वोडाफोन (vodafone) और आइडिया (idea) की जानें स्पीड
हालांकि वोडाफोन (vodafone) और आइडिया (idea) के कारोबार का विलय हो गया है और वे अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन ट्राई ने दोनों नेटवर्क की डाउनलोड, अपलोड स्पीड को अलग-अलग दिखाया है। वोडाफोन (vodafone) नेटवर्क की औसत 4G डाउनलोड स्पीड (Download Speed) फरवरी में के 6.8 Mbps थी, जिसमें मामूली सुधार के साथ यह मार्च में 7.0 Mbps हो गई। उधर एयरटेल (airtel) की तरह आइडिया (idea) की 4G डाउनलोड स्पीड (Download Speed) में भी गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी की 5.7 Mbps स्पीड के मुकाबले मार्च में यह गिरकर 5.6 Mbps रह गई।
वोडाफोन (vodafone) ने बाजी मारी
मार्च में वोडाफोन (vodafone) ने एक बार फिर औसत 4G अपलोड स्पीड (upload Speed) के मामले में 1 नंबर पर रही है। पिछले महीने ही उसने आइडिया को नंबर दो पर धकेल कर नंबर एक का ताज हासिल किया था। वोडाफोन (vodafone) की 4G अपलोड स्पीड (upload Speed) मार्च महीने में 6.0 Mbps दर्ज की गई। पिछले महीने भी वोडाफोन (vodafone) की अपलोड स्पीड (upload Speed) 6.0 Mbps थी। मार्च में आइडिया और एयरटेल (airtel) नेटवर्क की औसतन 4G अपलोड स्पीड (upload Speed) में मामूली गिरावट देखी गई। आइडिया (idea) की 4G अपलोड स्पीड 5.5 Mbps और एयरटेल की 3.6 Mbps रही। औसत 4G डाउलोड स्पीड (upload Speed) की तरह रिलायंस जियो (reliance jio) ने औसत 4G अपलोड स्पीड (upload Speed) में भी सुधार किया। मार्च महीने में रिलायंस जियो (reliance jio) की 4G अपलोड स्पीड (upload Speed) 4.6 Mbps दर्ज की गई, जो इससे पिछले महीने 4.5 Mbps थी।
यह भी पढ़ें : पुराना Mobile बेचने में रखें ये सावधानी, नहीं तो लुटना तय
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications