नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) के ग्राहकों की तादाद में इस साल फरवरी में 80 लाख का इजाफा हुआ, जबकि वोडाफोन-आईडिया (vodafone) के ग्राहकों में 60 लाख की कमी आई। हालांकि ग्राहकों के मामले में एयरटेल (airtel) की बाजार हिस्सेदारी में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। ये आंकड़े ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए की रिपोर्ट में सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल ग्राहकों के मामले में रिलायंस जियो (Reliance Jio) सबसे आगे रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार 3G और 4G ग्राहकों की संख्या एक करोड़ बढ़कर 53.2 करोड़ हो गई है।

जानिए कितने बढ़े ग्राहक
सीएलएसए की 'इंडिया टेलीकॉम' रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में भारत में मोबाइल के ग्राहकों की संख्या (Number of mobile subscribers) पिछले महीने के मुकाबले 20 लाख बढ़कर 118.4 करोड़ हो गई, जिसमें रिलायंस जियो (Reliance Jio) के ग्राहकों में 80 लाख का इजाफा हुआ, जबकि भारती एयरटेल (airtel) के ग्राहकों की संख्या पूर्ववत रही। लेकिन वोडा-आईडिया (vodafone-idea) के ग्राहकों (mobile subscribers) में 60 लाख की कमी दर्ज की गई।
सक्रिय ग्राहकों के मामले में भी रिलायंस जियो आगे (Reliance Jio ahead in active customers)
सीएलएसए की रपट के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले रिलायंस जियो (Reliance Jio) के सक्रिय ग्राहकों की बाजार हिस्सेदारी नौ प्रतिशत अंक (पीपीटी) बढ़कर 24 फीसदी हो गई, जबकि भारती एयरटेल (airtel) की बाजार हिस्सेदारी 32 फीसदी पर कायम रही। वहीं, वोडाफोन आईडिया (vodafone-idea) की बाजार हिस्सेदारी पांच प्रतिशत अंक घटकर 37 फीसदी रह गई।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के इंट्री के बाद से बाजार बदला
देश में रिलायंस जियो (Reliance Jio) की इंट्री के बाद से मोबाइल सेक्टर में काफी बदलावा महसूस किया गया है। पहली फ्री वाइस काल के अलावा काफी सस्ता डाटा मिलना शुरू हुआ है। इसके चलते प्रतिस्पर्धी कंपनियां दबाव महसूस कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : जानें नई Alto के फीचर, महंगी कारों को दे रही है टक्कर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications