अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहक (customer) हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है।
नई दिल्ली: अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहक (customer) हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। देश के बड़े सरकारी बैंकों (Bank) में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) इस महीने से अपनी खास सर्विस (sevice) बंद करने जा रहा है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)ने एक ऐसी सर्विस बंद करने का ऐलान किया है जिसका असर करोड़ों ग्राहकों पर पड़ने की आशंका है। पीएनबी (PNB) ने इसके लिए अलर्ट (Alert) जारी किया है। पीएनबी ने कहा कि 30 अप्रैल से बैंक अपना वालेट पीएनबी किटी (PNB Kitty) बंद कर देगा। ऐसे में अगर पीएनबी किटी (PNB Kitty) कोई पैसा जमा है तो तुरंत निकाल लें, अन्यथा आपका पैसा इसमें फंस सकता है।

दरअसल, पीएनबी किटी (PNB Kitty) पंजाब नेशनल बैंक का मोबाइल वालेट (Mobile wallet) है। इस बात से अवगत करा दें कि बैंक (Bank) ने दिसंबर 2016 में यह सर्विस लॉन्च की थी। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग (Net banking) की जगह पीएनबी किटी (PNB Kitty) से पेमेंट (payment) किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें नेटबैंकिंग (Net banking) का पासवर्ड या कार्ड की जानकारी आदि भी किसी के साथ शेयर नहीं होती है।
ऐसे बंद करें PNB Kitty वॉलेट
पीएनबी किटी (PNB Kitty) वॉलेट को तभी बंद किया जा सकता है जब इसका बैलेंस (balance) जीरो हो जाएगा। लेकिन अगर बैलेंस जीरो नहीं है तो यूजर्स इसे खर्च कर सकते हैं या फिर IMPS के जरिए दूसरे अकाउंट (account) में ट्रांसफर (transfer) कर सकते हैं।
PNB Kitty सर्विस क्या है
बता दें कि पीएनबी किटी एक डिजिटल वॉलेट है। पीएनबी किटी के जरिए ग्राहक बिना डेबिट/क्रेडिट कार्ड (Debit/credit card) या इंटरनेट बैंकिंग (internet banking)के भी ऑनलाइन भुगतान (online payment) कर सकते हैं। एक किटी वॉलेट से दूसरे किटी में पैसे भेजने के लिए सिर्फ पैसा पाने वाले के मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। वहीं इसके अलावा मोबाइल/डीटीएच टीवी रिचार्ज (DTH TV recharge) , ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन (E-commerce transaction) और यूटिलिटी बिल पेमेंट ट्रांजेक्शन (Payment transaction) भी किया जा सकता है। इसी के साथ क्यूआर कोड (QR code) के जरिए भी पैसा ट्रांसफर (transfer) किया जा सकता है।
जरुरी है कि इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अपने वॉलेट (wallet) में पड़े पैसे 30 अप्रैल तक या तो खर्च कर लें या फिर IMPS के जरिए ट्रांसफर (transfer) करने होंगे। बैंक की इस सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए https://www.pnbindia.in/PNB-Kitty.html लिंक पर क्लिक करें.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications