वोडाफोन-आइडिया (vodafone-idea) का 25,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू (rights issue) 1.07 गुना सब्सक्राइब (Subscribe) हो चुका है।
नई दिल्ली : वोडाफोन-आइडिया (vodafone-idea) का 25,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू (rights issue) 1.07 गुना सब्सक्राइब (Subscribe) हो चुका है। यह जानकारी इस प्रक्रिया में शामिल मर्चेंट बैंकर के डेटा के जरिए सामने आई है। राइट्स इश्यू (rights issue) के जरिए जो कि 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक के लिए उपलब्ध है देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर (Telecom operator) कंपनी ने 12.50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2,000 करोड़ नए शेयर्स (new shares) की पेशकश की है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के राइट्स इश्यू (Rights issue) को 1,109 करोड़ शेयर्स के लिए बोलियां प्राप्त हुईं हैं। इस प्रक्रिया में शामिल एक बैंकर ने पीटीआई को बताया, "बीती रात रजिस्ट्रार के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वोडाफोन-आइडिया (vodafone-idea) के राइट्स इश्यू (Rights issue)को 1.07 बार सब्सक्राइब (Subscribe)किया जा चुका है। ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। हालांकि अंतिम डेटा के आज यानि (गुरुवार) रजिस्ट्रार की ओर से प्रकाशित किए जाने की उम्मीद है।
बता दें कि बैंकरों (Bankers) ने कहा कि स्टॉक एक्सचेंज (Stock exchange) की ओर से प्रकाशित आंकड़ों में एप्लिकेशन सपोर्टेड फॉर ब्लॉसक्डर अमाउंट (Application Supported for Blocder Amount) (ASBA) सुविधा वाला सब्सक्रिप्शन डेटा (Subscription data) शामिल नहीं है। हालांकि ASBA के जरिए किया गया आवेदन सीधे रजिस्ट्रार के पास पहुंचता है।
वित्तीय स्थिति मजबूत करने की तैयारी में एयरटेल
वहीं दूसरी ओर जानकारी दें कि एयरटेल कर्ज कम करने और फाइनेंसिंग कॉस्ट ( financing costs) घटाने, कैश फ्लो (Cash flow) बढ़ाने और कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital expenditure) जरूरतों के लिए फंड जुटाना चाहती है। रिलायंस जियो इंफोकॉम की प्राइस वॉर का मुकाबला करने के लिए एयरटेल अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने की तैयारी में है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications