Indigo कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब जल्द ही खाते (Account) में बढ़ी हुई सैलरी (Increased salaries) आयेगी।
नई दिल्ली: Indigo कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब जल्द ही खाते (Account) में बढ़ी हुई सैलरी (Increased salaries) आयेगी। जी हां सस्ती उड़ान सेवा (Cheap Flight Services) मुहैया कराने वाली एयरलाइन इंडिगो (Airline indigo) ने करीब तीन साल बाद पायलटों और चालक दल के सदस्यों (केबिन क्रू) समेत अन्य वर्ग के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि (salary increase) का फैसला किया है। वेतनवृद्धि इसी महीने से लागू होगी।

इस बात से अवगत करा दें कि पिछले महीने इंडिगो (Indigo) के कमांडरों ने जेट एयरवेज (Jet airways) से भर्ती किए जा रहे पायलटों को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि उनका वेतन पिछले (Last pay) तीन सालों से नहीं बढ़ा है जबकि जेट के कर्मचारियों को नौकरी देते समय बोनस (Bonus) जैसी अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही हैं।
नई वेतन वृद्धि अप्रैल से प्रभावी
वहीं एयरलाइन के मानव संसाधन (human resource) (एचआर) विभाग के प्रमुख राज राघवन ने कर्मचारियों को भेजी सूचना में कहा, 'मुझे हमारे चालक दल के कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों दोनों के वेतन में वृद्धि (salary increase) की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह वृद्धि अप्रैल से प्रभावी होगी।
उनका कहना हैं कि पायलट और क्रू (Pilot and crew) के सदस्यों को अलग-अलग सैलरी स्लिप (salary slip) भेजकर वेतन में वृद्धि (salary increase) की जानकारी दी जाएगी। जबकि क्रू (Crew) के अलावा अन्य कर्मचारियों का वेतन (Salaries of employees) उनके प्रदर्शन और बाजार मानकों के अनुसार बढ़ाया जाएगा। राघवन ने कहा कि पिछला वित्त वर्ष एयरलाइन (Airline) के लिए चुनौती भरा रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपये की विनिमय दर में गिरावट से कुछ तिमाहियों में मुनाफा प्रभावित हुआ। हालांकि, हमने नए विमानों को शामिल करके और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस (Domestic and International Destination) के नई सेवा शुरू करके उच्च वृद्धि (High rise) की राह पकड़ी है। गौरतलब है कि इंडिगो एयरलाइन (Airline) 53 घरेलू (Domestic) और 18 अंतर्राष्ट्रीय (international) स्थानों के लिए रोज़ाना करीब 1400 उड़ानों का संचालन करती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications