दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना (gold) 150 रुपए की छलांग लगाकर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना (gold) 150 रुपए की छलांग लगाकर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी और औद्योगिक मांग (Industrial demand) निकलने से चांदी (silver) भी 230 रुपए की मजबूती के साथ करीब एक माह के उच्चतम स्तर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों (Foreign markets) में लंदन का सोना हाजिर 3.85 डॉलर की तेजी में 1,281.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की बढ़त में 1,283.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में चांदी हाजिर 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 15.03 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि जर्मनी और एशिया के कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण निवेशकों को वैश्विक आर्थिक मंदी (Global economic slowdown) की चिंता सताने लगी है जिससे उनकी दिलचस्पी सुरक्षित निवेश में बढ़ गयी है। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर (dollar) की मजबूती का दबाव भी पीली धातु पर बना रहा जिससे इसकी बढ़त सीमित रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन बढ़ी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड लगातार दूसरे दिन की बढ़त में 150 रुपए चमककर 11 अप्रैल के बाद के उच्चतम स्तर (highest level) 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना (gold) बिटुर भी इतना ही चढ़कर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत स्थिर देखी गयी
आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 26,400 रुपए पर पड़ी रही। चांदी की औद्योगिक मांग (Industrial demand) आने से चांदी हाजिर 230 रुपए की तेजी के साथ 28 मार्च के बाद के उच्चतम स्तर (highest level) 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चांदी (silver) वायदा 125 रुपए की तेजी में 37,505 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,020
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,850
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,750
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,505
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400


Click it and Unblock the Notifications