केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Central finance ministry) ने ब्याज दर (Rate of interest) बढ़ाने के ईपीएफओ (EPFO) के फैसले को मंजूरी दे दी।
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Central finance ministry) ने ब्याज दर (Rate of interest) बढ़ाने के ईपीएफओ (EPFO) के फैसले को मंजूरी दे दी। वित्त वर्ष 2018-19 के लिये कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employee provident fund organization) (ईपीएफओ) ने इस दर पर ब्याज देने का फैसला किया था जिसे मंजूरी के लिये वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) को भेजा गया था। इस पूरे मामले से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी है।

इस बात की भी जानकारी दी गयी कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (Financial services department) ने 2018-19 के लिये ईपीएफ (EPF) पर 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज देने के EPFO के फैसले पर सहमति दे दी है। इस निर्णय से संगठित क्षेत्र (Organized area) में काम करने वाले करीब छह करोड़ से अधिक लोगों को उनके भविष्य निधि कोष (Provident fund fund) पर लाभ होगा। पिछले वित्त वर्ष (financial year) में ईपीएफओ (epfo) ने अपने अंशधारकों को 8.55 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया था।
2017-18 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.55 प्रतिशत
हालांकि ईपीएफओ (EPFO) के बोर्ड ने इस साल फरवरी में ईपीएफ (EPF) पर ब्याज दर (Interest rate) बढ़ाकर 8.65 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था। यह पिछले तीन साल में ब्याज दर में पहली वृद्धि है। बता दें के इससे पहले 2017-18 में ईपीएफ पर ब्याज दर (Rate of interest) 8.55 प्रतिशत थी। ईपीएफओ ने 2016-17 में ईपीएफ (EPF) पर ब्याज दर 2015-16 के 8.80 प्रतिशत से घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दी थी। वहीं मंत्रालय की सहमति के बाद आयकर विभाग और श्रम मंत्रालय (labor Ministry) इस बारे में अधिसूचना जारी करेंगे जिसके बाद ईपीएफओ (EPFO) अपने 120 से अधिक क्षेत्रीय अधिकारियों को संशोधित ब्याज दर के आधार पर ईपीएफ खाताधारकों (EPF account holder) के खाते में 2018-19 के लिये ब्याज (Interest) की राशि जोड़ने का निर्देश देगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications