रुचि सोया (Ruchi soya) के लिए पतंजलि (Patanjali) की बोली (Bid) पर 30 अप्रैल को फैसला होने वाला है।
नई दिल्ली: रुचि सोया (Ruchi soya) के लिए पतंजलि (Patanjali) की बोली (Bid) पर 30 अप्रैल को फैसला होने वाला है। जी हां रुचि सोया भारी कर्ज में फंसी कंपनी के कर्जदाता (Company lender) बाबा रामदेव (Baba ramdev) की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) की 4,350 करोड़ रुपए की संशोधित बोली (Revised Bid) पर 30 अप्रैल को मतदान के जरिये फैसला करेंगे। इस बात की जानकारी सूत्रों के द्वारा दी गयी है। बता दें कि शुक्रवार को रुचि सोया (Ruchi soya) का शेयर 6.57 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ।

30 अप्रैल को मतदान करने का फैसला
जानकारी दें कि अडाणी विल्मर (Adani Wilmer) के हट जाने के बाद पतंजलि अकेली दावेदार बची है। पतंजलि (Patanjali) ने बोली को पिछले महीने करीब 200 करोड़ रुपए बढ़ाकर 4,350 करोड़ रुपए कर दिया है। इसमें रुचि सोया (Ruchi soya) में लगायी जाने वाली 1,700 करोड़ रुपए की पूंजी शामिल नहीं है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि कर्जदाताओं की समिति ने पतंजलि की संशोधित बोली पर विचार करने के लिये शुक्रवार को बैठक की और 30 अप्रैल को मतदान करने का फैसला लिया।
वित्तीय ऋणदाताओं का करीब 9,345 करोड़ रुपए बकाया
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) (National company law tribunal) ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (standard Chartered Bank) और डीबीएस बैंक (DBS bank) की अपील पर रुचि सोया का मामला दिसंबर 2017 में दिवाला एवं ऋणशोधन प्रक्रिया के लिये अनुमोदित कर दिया था। रुचि सोया इंडस्ट्रीज (Ruchi Soya Industries) के ऊपर वित्तीय ऋणदाताओं (Financial lenders) का करीब 9,345 करोड़ रुपए बकाया है। इसके अलावा कच्चा माल तथा परिचालन के दौरान अन्य देनदारियों के लिये भी कंपनी ने जो उधार लिये थे उसमें भी 2,750 करोड़ रुपए का बकाया है।
वहीं वित्तीय ऋणदाताओं (Financial lenders) में सर्वाधिक 1,800 करोड़ रुपए का बकाया भारतीय स्टेट बैंक (state bank) का है। इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (central bank of india) का 816 करोड़ रुपए, पंजाब नेशनल बैंक (punjab national bank) का 743 करोड़ रुपए और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का 608 करोड़ रुपए बकाया है। रुचि सोया के प्रमुख ब्रांडों में न्यूट्रिला, महाकोश, सनरिच, रुचि स्टार (ruchi star) और रुचि गोल्ड (ruchi gold) शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications