नई दिल्ली। पाकिस्तानी उड़ान क्षेत्र (Pakistani airspace) में प्रवेश पर पाबंदी के कारण नई दिल्ली से यूरोप, खाड़ी क्षेत्र और अमेरिका जानें में अब विमानों को अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे एअर इंडिया (Air India) को फरवरी के आखिरी दिनों से लेकर अब तक करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

पुलवामा के बाद पाक ने बंद किया था हवाई क्षेत्र
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आत्मघाती बम विस्फोट के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण भारतीय उड़ानों के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र (Pakistani airspace) को बंद कर दिया गया है।
एअर इंडिया (Air India) को खर्च करना पड़ रहा ज्यादा ईंधन
नई दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमानों की उड़ान की अवधि बढ़ जाने से एअर इंडिया (Air India) को अतिरिक्त ईंधन की खपत और कर्मचारियों पर होने वाले खर्च में वृद्धि व उड़ानों में कमी आने के कारण रोजाना 6 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। राष्ट्रीय विमानन सेवा कंपनी ने इस नुकसान की भरपाई के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से संपर्क किया है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "एअर इंडिया (Air India) ने इस संबंध में हमें सूचित किया है। सभी संबंधित पक्षों के साथ इस पर विचार किया जा रहा है।"
2 से 3 घंटे तक की बढ़ गई है यात्रा
पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र (Pakistani airspace) पर रोक के कारण एअर इंडिया (Air India) की उड़ान को नई दिल्ली से अमेरिका जाने में अब दो-तीन घंटे अधिक लगते हैं। वहीं, यूरोप की उड़ानों को करीब दो घंटे अधिक लगते हैं, जिससे वित्तीय नुकसान होता है।
भारत की वायुसेना ने की थी एयरस्ट्राइक
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर 27 फरवरी को हमला करने के बाद से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई है, जिससे नई दिल्ली से यूरोप और अमेरिका के लिए विमान सेवा संचालित करने वाली अधिकांश एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। अमेरिकी विमान सेवा कंपनी यूनाइटेड ने दिल्ली-न्यूयार्क की उड़ान अस्थाई रूप से रद्द कर दी है और हालात पर उसकी नजर है।
उड़ानों की दिशा बदलने की मजबूरी
एअर इंडिया (Air India) के एक अधिकारी ने कहा कि यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए विमान संचालन एयरलाइन के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र (Pakistani airspace) पर रोक के कारण उड़ानों की दिशा में परिवर्तन को लेकर अबतक करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़े : Pakistan उधार के तेल से उड़ा रहा फाइटर, ऐसी है कंगाली
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications