आने वाला महीना आपके लिए बहुत कुछ लेकर आ रहा है। जी हां 1 मई 2019 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिसका आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर बड़ा असर होगा।
नई दिल्ली: आने वाला महीना आपके लिए बहुत कुछ लेकर आ रहा है। जी हां 1 मई 2019 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिसका आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर बड़ा असर होगा। फिर वो चाहे नौकरीपेशा वाले हो बिजनेसमैन हो यां फिर घरेलू महिलाएं हो। हर किसी के लिए यह बदलाव काफी मायने रखते हैं। वहीं, घर का खर्च चलाने वालों पर भी इन बदलावों का असर होगा। 1 मई 2019 से आपके जीवन में 5 ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर डालेंगे। जानकारी दें कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) (SBI) सेविंग खाते (Savings account) से जुड़ा नया नियम लागू करने जा रहा है। वहीं, पीएनबी (PNB) अपनी तीन साल पुरानी सर्विस (Savings) बंद करेगा। साथ ही, रसोई गैस की भी नई कीमतें 1 मई को जारी होंगी।
एयर इंडिया तोहफा देगी
हवाई यात्रियों के लिए भी 1 मई से अहम बदलाव होने जा रहा है। सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Air india) 1 मई से टिकट कैंसिलेशन (Ticket cancellation) पर कोई शुल्क नहीं लेगी। एयर इंडिया से टिकट बुक करने के 24 घंटे के भीतर उसे रद्द करने या उसमें बदलाव करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। बता दें कि एयर इंडिया (Air india) ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, यात्री को इसका फायदा तभी मिलेगा, जब टिकट बुकिंग की तारीख से यात्रा की तारीफ 7 दिन बाद की हो।
SBI भी करेगा बदलाव
SBI 1 मई से 1 लाख रुपये से ज्यादा के सेविंग्स डिपॉजिट (Savings deposits) पर ब्याज दर (interest rate) घटाने वाला है। इसकी वजह RBI द्वारा अप्रैल में रेपो रेट में की गई कटौती है। दरअसल SBI ने एक्सटर्नल बेंचमार्किंग नियम को अपनाते हुए सेविंग्स डिपॉजिट (Savings deposits) और अल्पकालिक कर्ज दरों को RBI रेपो रेट से जोड़ दिया है। इसके चलते RBI द्वारा मुख्य ब्याज दरों में की गई 0.25 फीसदी की कटौती का लाभ स्टेट बैंक कस्टमर्स (bank customers) को तुरंत मिलेगा।
हालांकि बैंक विभिन्न अवधि वाले कर्ज के लिए MCLR में 0.05 फीसदी की कटौती कर चुका है, जो 10 अप्रैल 2019 से लागू हो गई है। साथ ही 30 लाख रुपये तक के होम लोन (Home loan) पर ब्याज दर में 0.1 फीसदी की कटौती की है। अब 30 लाख रुपये तक के लोन के लिए ब्याज दर 8.60 फीसदी से 8.90 फीसदी सालाना तक होगी।
PNB बंद करेगा डिजिटल वॉलेट kitty
1 मई से जो दूसरा बदलाव होने जा रहा है वह भी बैंकिंग सेक्टर (Banking sector) से जुड़ा है। सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) (PNB) 1 मई से अपना डिजिटल वॉलेट (digital wallet) PNB kitty को बंद करने जा रहा है। बैंक (Bank) की ओर से ग्राहकों को भेजी गई जानकारी में कहा गया है कि वे 30 अप्रैल तक अपने डिजिटल वॉलेट (Digital wallet) PNB kitty से सारे पैसे खर्च कर लें या फिर IMPS के जरिए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर (Bank account transfer) कर लें। यदि 30 अप्रैल तक आपने ऐसा नही किया तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रसोई गैस के दाम भी बदलेंगे
हर महीने की तरह 1 मई से रसोई गैस सिलेंडर (Gas cylinder) की नई कीमतें जारी होगीं। इससे पहले 1 अप्रैल को रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies) ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। वहीं, सब्सिडी (Subsidy) वाले सिलेंडर की कीमत में भी 25 पैसे की मामूली बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में इंडेन के 14.2 किलो वाले बिना सब्सिडी सिलेंडर (Subsidy cylinder) की कीमत 706.50 रुपये हो गई जबकि मार्च महीने तक इसकी कीमत 701.50 रुपये थी।
Railway के नियम में होगा बदलाव
1 मई से ट्रेन (Train) से सफर करने वालों के लिए अहम बदलाव होने जा रहा है। रिजर्वेशन (Reservation) कराने वाले यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। 1 मई से ट्रेन का चार्ट बनने से चार घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदला जा सकेगा। अभी यात्री 24 घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन चेंज (Boarding Station Change) कर सकते हैं। मतलब यह कि टिकट बुकिंग के वक्त आप जो बोर्डिंग स्टेशन चुनेंगे, उसे चार्ट बनने के चार घंटे पहले तक बदला जा सकता है। हालांकि, अगर कोई यात्री बोर्डिंग स्टेशन (Boarding Station) चेंज करने की सुविधा का इस्तेमाल करता है तो उसे टिकट कैंसिलेशन (Ticket cancellation) पर रिफंड का फायदा नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications