नई दिल्ली। देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) चल रहा है और सभी के अगली सरकार को लेकर अपने-अपने अनुमान हैं। लेकिन दुनिया की जानमानी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी CLSA के मुख्य रणनीतिकार क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood, Chief Strategist of Investment Banking Company CLSA) ने पीएम मोदी (PM Modi) की सरकार को लेकर अजीब सा अनुमान व्यक्त किया है। इससे पहले उन्होंने 2014 में पीएम मोदी (PM Modi) की सरकार बनने पर भी एक अनुमान व्यक्त किया था, जो बाद में सही साबित हुआ है। इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी CLSA दुनिया के कई बड़े में लाखों करोड़ रुपये का निवेश करती है और उन देशों की सरकार के बनने या गिर जाने से इस कंपनी को हजारों करोड़ रुपये का फायदा या नुकसान होने की आशंका रहती है।

पहले जानें उनकी पहली भविष्यवाणी क्या थी
इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी CLSA के मुख्य रणनीतिकार क्रिस्टोफर वुड ने 2014 में जब मोदी सरकार बनी तो कहा था कि मुम्बई शेयर बाजार (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स (sensex) अगले 5 साल में 40,000 अंक तक जाएगा। ठीक पांचवे साल में 14 अप्रैल 2019 को सेंसेक्स (sensex) ने अपना उच्चतम स्तर 39,487 अंक बनाया। यह स्तर क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) के अनुमान से केवल 512 अंक कम था, यानी करीब 99 फीसदी सटीक रही है, उनकी भविष्यवाणी।
अब पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर क्या कहा
इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी CLSA के मुख्य रणनीतिकार क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) ने भारत के लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) को लेकर कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार (PM Narendra Modi government) इस बार भी बन जाएगी, लेकिन कुछ सीटें कुछ कम हो सकती हैं। अपने सप्ताहिक समाचार पत्र ‘ग्रीड एंड फेयर' (weekly newsletter Greed & Fear) में CLSA के मुख्य रणनीतिकार क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) ने लिखा है कि पीएम मोदी (PM Modi) को बारीकी से परखें तो 2019 में उनका फोकस आर्थिक विकास (Economic Development) से बदलकर एक राष्ट्रवादी रुख (Nationalistic attitude) बन गया है। CLSA के मुख्य रणनीतिकार क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) ने लिखा है कि पाकिस्तान को लेकर मोदी के आक्रामक रुख अपनाने से बीजेपी (BJP) को फायदा होगा। वुड का कहना है कि यह मोदी की स्मार्ट पॉलिटिक्स (Modi's Smart Politics) है।
आर्थिक सुधार (Economic reformism) को लेकर क्या कहा
इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी CLSA के मुख्य रणनीतिकार क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) ने मोदी सरकार में भारत में हो रहे आर्थिक सुधार (Economic reformism) को लेकर लिखा है कि पीएम मोदी (PM Modi) भारत में आर्थिक सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं और मोदी के पास भारत को बदलने के लिए एजेंडा है। इसे पूरा होने में कम से कम 10 साल लग जाते हैं। हालांकि वुड इस बात को भली भांति मानते हैं कि पीएम मोदी (PM Modi) ने कई संरचानात्मक सुधार किए हैं, जो इस सिस्टम के विरुद्ध हैं, और इसी के चलते बहुत से लाेग मोदी (Modi) के विरोधी हैं।
सिर्फ कच्चा तेल (Crude oil) ही चिंता का विषय
इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी CLSA के मुख्य रणनीतिकार क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) ने भारत के शेयर बाजार (share market) में काफी संभावना मौजूद है। हालांकि उनका मानना है कि पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के दाम में आई तेजी से भारतीय शेयर बाजार (share market) का सेंटीमेंट बिगड़ा है। पिछले हफ्ते क्रूड ऑयल (Crude oil) की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई। अमेरिका ने पिछले सोमवार को कहा था कि ईरान से तेल खरीदने के मामले में उसने जिन देशों को छूट दी है, वह उसे आगे नहीं बढ़ाएगा। भारत को भी यह छूट मिली हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के तेल निर्यात को पूरी तरह रोकना चाहते हैं।
डोनाल्ड ट्रांप (Donald Trump) को हटना पड़ेगा पीछे
इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी CLSA के मुख्य रणनीतिकार क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) ने कहा है कि अमेरिका को अपने ईरान स्टैंड से पीछे हटना पड़ेगा। उन्होंने कहा, अगर अमेरिका इस चेतावनी पर अमल करता है तो कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल हो जाएगी, जैसा कि 6 महीने पहले भी हुआ था। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल (Crude oil) की ऊंची कीमतों से भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian economy) पर बुरा असर पड़ सकता है। यह यहां के शेयर बाजार (share market) के लिए अगले पांच साल में सबसे बड़ा रिस्क (Biggest risk in share market) यही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications